कलाई की नस में सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

कलाई की नसों में सूजन को दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
कलाई की नस में सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


कई बार काम करते-करते कलाई की नसों में दर्द होने लगता है। यह दर्द इतना ज्यादा होता है कि हमारा कई काम प्रभावित होने लगता है। कलाई की नसों में दर्द के साथ-साथ सूजन की भी शिकायत होने लगती है। यह समस्या लगातार काम करने की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा कई अन्य वजहों जैसे- शरीर का वजन अधिक होना, गर्भवती होना, ब्लड सर्कुलेशन सही से न होना, आयरन की कमी के कारण भी कलाई की नसों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। इस स्थिति से राहत पाने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू उपायों में कई नुस्खे नसों की गर्म पानी से सिंकाई, गर्म तेल से मालिश इत्यादि शामिल है। आइए जानते हैं कलाई की नसों में सूजन होने पर क्या करें? 

कलाई की नसों में सूजन होने पर क्या करें ?

कलाई की नसों में सूजन होने पर सबसे पहले हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करें। इसके अलावा बर्फ से सिंकाई भी आपके लिए लाभकारी हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-

इसे भी पढ़ें - Wrist Pain: कलाई में दर्द के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें लक्षण और उपचार

1. बर्फ का करें इस्तेमाल

कलाई की नसों में सूजन होने पर बर्फ से सिंकाई करें। इसके लिए सबसे पहले बर्फ के कुछ टुकड़ें लें। अब इसे तौलिए से लपेट लें। इसके बाद इससे अपनी कलाई की सिंकाई करें। करीब 10 मिनट तक इससे सिंकाई करें। लेकिन ध्यान रखें कि 15 से 20 मिनट से अधिक बर्फ से कलाई की सिंकाई न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

2. हीट थेरेपी 

कलाई की नसों में सूजन और दर्द होने पर आप हीट थेरेपी भी अपना सकते हैं। इसके लिए हीट पैक या फिर एक कप गर्म पानी लीजिए। इसके बाद इस पानी में एक कपड़े को भिगो दें। कपड़े को भिगोने के बाद इसे निचोड़ लें और कलाई पर कुछ समय के लिए सिंकाई करें। इससे नसों में सूजन और दर्द से राहत मिलेगा। 

3. गर्म तेल से मालिश

नसों में सूजन के साथ दर्द होने पर गर्म तेल से मालिश भी आपके लिए प्रभावी नुस्खा हो सकता है। कलाई की मालिश करने के लिए सबसे पहले सरसों तेल को हल्का सा गर्म कर लें। अब इस तेल को अपनी कलाई पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। करीब 2 से 3 मिनट तक मालिश करने से आपको काफी राहत मिल सकती है।  

4. हल्दी का लेप

कलाई की नसों में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए हल्दी का लेप भी आपके लिए प्रभावी हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच सरसों का तेल गर्म कर लें। अब इस तेल में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिक्स कर लें। इस लेप को अपनी कलाई पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। हल्दी के इस्तेमाल से सूजन और दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है। 

5. एक्यूप्रेशर 

कलाई की नसों में सूजन और दर्द को दूर करने के लिए आप एक्यूप्रेशर का भी सहारा ले सकते हैं। इससे नसों में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक किया जा सकता है, जो सूजन को दूर करने में प्रभावी होता है। 

इसे भी पढ़ें - रोटी बनाते हुए कलाई में होता है दर्द तो अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

कलाई की नसों में दर्द और सूजन होने पर अपनी कलाई को आराम दें। लगातार काम करने से बचें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, ध्यान रखें कि अगर आपकी नसों में सूजन ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Read Next

बवासीर की समस्या में आराम के लिए दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version