बच्चों को अगर कोई समस्या होती है तो वो जल्दी से पेरेंट्स के साथ उस चीज का जिक्र नहीं करते हैं। अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है तो उसे लगता है कहीं ऐसा करने से उनके बाहरी खानपान और घर से मिलने वाली पॉकेट मनी पर रोक ना लग जाए। जबकि शिशु के साथ दिक्कत तब ज्यादा होती है जब वह कुछ बोल नहीं पाता है। ऐसे में माता-पिता का फर्ज बनता है कि वो अपने बच्चों में उन लक्षणों को महसूस करें। आज हम आपको पेट में कीड़े होने के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है और आपको लगता है कि उसके पेट में कीड़े हो सकते हैं लेकिन आप उसके लिए आश्वस्त नहीं हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम पेट में कीड़े होने के कुछ सामान्य से लक्षण बता रहे हैं।
कीड़ें होने के लक्षण
- वास्तव में मल बदबूदार ही होता है लेकिन यदि बच्चे के मल से विचित्र तरह की बदबू से आना सामान्य बात नहीं है। अगर उसके मल से अजीब बदबू आती है तो संभवतः उसके पेट में किसी प्रकार का इंफेक्शन है।
- सुबह होते-होते ये कीड़े गुदा के पास पहुंच जाते है, जिससे बच्चों को गुदा क्षेत्र में खुजली या बेचैनी होती है। खआसतौर पर छोटे बच्चे इस खुजली काफी परेशान होते हैं और रोने तक लगते हैं।
इसे भी पढ़ें : जानिये किस उम्र में कौन सा सप्लीमेंट आपके शिशु के लिए है जरूरी
- यदि आपके बच्चे के बार-बार पेट में दर्द हो रहा या फिर वो बेचैनी और खुजली की वजह से ठीक तरह से सो भी नहीं पा रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि उसके पेट में कीड़े हैं।
- त्वचा पर रैशेज़ किसी त्वाचा संक्रमण या गंदगी के कारम भी हो सकते हैं। लेकिन कभी-कभी पेट में कीड़ो के कारण हाथ या पैर में लाल-लाल रैशेज़ नजर आने लगते हैं।
कीड़ों के लिए घरेलू नुस्खे
- अजवायन का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। इसके लिए अजवायन का चूर्ण आधा ग्राम और उतना ही गुड़ में गोली बनाकर दिन में तीन बार इसका सेवन मरीज को करायें। अजवायन में एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाये जाते हैं जो कीडों को समाप्त कर देते हैं। अजवायन का सेवन सेव 2-3 दिन करने पर कीड़े पेट से पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगे।
- चुटकी भर काला नमक और आधा ग्राम अजवायन चूर्ण मिला लीजिए, इस चूर्ण को रात के समय रोजाना गर्म पानी से लेने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं। अगर बड़ों को यह समस्या है तो काला नमक और अजवायन दोनों को बराबर मात्रा में लीजिए। सुबह-शाम इसका सेवन करने से पेट के कीड़े दूर हो जायेंगे।
- बच्चों और बड़ों दोनों में पेट के कीड़े हो जायें तो यह बहुत ही फायदेमंद उपचार है। अनार के छिलकों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लीजिए। यह चूर्ण दिन में तीन बार एक-एक चम्मच लीजिए। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से पेट के कीड़े पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : बच्चों को जिम्मेदार बनाने के लिए उन्हें सिखाएं घर के ये छोटे-छोटे काम
- नीम के पत्तों का सेवन करने से पेट की हर तरह की समस्या दूर हो जाती है। नीम के पत्ते एंटी-बॉयटिक होते हैं जो पेट के कीड़ों को नष्ट कर देते हैं। नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिलकार पीने से जल्दी फायदा होता है और कीड़े नष्ट हो जाते हैं। सुबह के वक्त इनका सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है।
- टमाटर का प्रयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पेट के कीड़ों को नष्ट करने के लिए कर सकते हैं। टमाटर को काटकर, उसमें सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर इसका सेवन कीजिए। इस चूर्ण का सेवन करने के बाद पेट के कीड़े मर कर गुदामार्ग से बाहर निकल जाते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Parenting In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version