World Vitiligo Day 2023: हर साल 25 जून को वर्ल्ड विटिलिगो डे मनाया जाता है। विटिलिगो से प्रभावित लोगों की चुनौतियों पर बात करने और सभी को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। विटिलिगो एक प्रकार का त्वचा रोग है। इस रोग में त्वचा कोशिका मेलानोसाइट्स, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा नष्ट हो जाती हैं। मेलानोसाइट्स ही मेलेनिन का उत्पादन करती हैं। इसकी कमी से त्वचा अपना रंग खो देती है। इस वजह से त्वचा पर सफेद, चिकने धब्बे नजर आने लगते हैं। यह बीमारी किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है। ज्यादातर मामलों में यह बीमारी 20 से 30 वर्ष के आयु वर्ग को प्रभावित करता है। विटिलिगो एक जेनेटिक बीमारी है। यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर हो सकती है। चलिए जानते हैं विश्व विटिलिगो दिवस (World Vitiligo Day) का महत्व और इस साल की थीम।
विश्व विटिलिगो दिवस 2023 की थीम क्या है?- World Vitiligo Day Theme 2023
आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी विश्व विटिलिगो दिवस की विशेष थीम रखी गई है। इस साल वर्ल्ड विटिलिगो डे का विषय है 'विटिलिगो: भविष्य की ओर देखना'। 25 जून 2009 को लॉस एंजिलिस में किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। आपको बता दें कि माइकल को भी विटिलिगो था। इसलिए द विटिलिगो रिसर्च फाउंडेशन के सीईओ यान वैले ने माइकल की पुण्यतिथि को विश्व विटिलिगो दिवस के रूप में चुना।
विश्व विटिलिगो दिवस का महत्व क्या है?- World Vitiligo Day Significance
आपको बता दें कि विटिलिगो बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस दिन को पूरे विश्व में मनाया जाता है। पहला विटिलिगो दिवस साल 2011 में मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र की ओर से 25 जून को 'विश्व विटिलिगो दिवस' के रूप में मान्यता देने के लिए हर साल कुछ न कुछ प्रयास किया जाता है। विटिलिगो दिवस (World Vitiligo Day) के रूप में लोगों को इस रोग के बारे में जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह केवल एक त्वचा रोग नहीं है। इससे पीड़ित व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों को विटिलिगो होता है उनके शरीर में मेलेनिन की कमी हो जाती है। वह धूप के प्रति संवेदनशील भी हो जाते हैं। ऐसे लोगों को आंखों के रोग होने का खतरा भी ज्यादा होता है। टिलिगो के मरीजों को सामाजिक व भावनात्मक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। विटिलिगो रोग त्वचा के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- त्वचा पर सफेद दाग की बीमारी (विटिलिगो) क्यों होती है? आसान भाषा में डॉक्टर से समझें इसके कारण
विटिलिगो का इलाज कैसे किया जाता है?- How Vitiligo Treated
विटिलिगो का कोई स्थायी इलाज तो नहीं है। इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। स्किन बायोप्सी की मदद से विटिलिगो रोग का पता लगाया जाता है। कुछ मामलों में क्रीम की मदद से त्वचा की रंगत को सुधारने का प्रयास किया जाता है। ऐसी क्रीम या लोश विटिलिगो के शुरुआती चरणों में ही काम करती है। इसके अलावा डॉक्टर ब्लीचिंग तकनीक का भी इस्तेमाल करते हैं। इसमें त्वचा के खराब हो चुके हिस्से को हटा दिया जाता है। इसके अलावा स्किन ग्राफ्टिंग और मेलानोसाइट्स ट्रांसप्लांट की भी मदद ली जाती है।
अगर आपके आस-पास भी कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे यह रोग है, तो उसे डॉक्टर की सलाह लेने के लिए कहें। इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version