World Population Day 2024: हर साल 11 जुलाई को दुनियाभर में विश्व जनसंख्या दिवस मनायाजाता है। विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक जनसंख्या के कारण सामने आ रही चुनौतियों और प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दिन दुनिया के हर देश के नागरिक को इस बात की याद दिलाता है कि अब वक्त आ चुका है जनसंख्या नियंत्रण जैसे गंभीर मुद्दे पर ध्यान देने का। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर विभिन्न देशों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है। इन कार्यक्रमों में परिवार नियोजन क्यों जरूरी है, परिवार नियोजन कैसे किया जा सकता है और इसका सही वक्त क्या है इस मुद्दे पर बात की जाती है। आज विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर हम आपको इस दिन का इतिहास और थीम के बारे में बताने जा रहे हैं।
विश्व जनसंख्या का इतिहास क्या है? - World Population Day 2024 History
विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने की शुरुआत 1989 में हुई थी। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत की गई थी। दरअसल, 11 जुलाई 1987 को जब दुनिया में रहने वाले लोगों की जनगणना की गई तो यह 5 अरब थी। दुनिया में इतनी ज्यादा आबादी ने संयुक्त राष्ट्र विकास को चिंता में डाल दिया। इस ऐतिहासिक घटना ने लोगों का ध्यान जनसंख्या के कारण पैदा हो रही है चुनौतियां की तरह खींचा। इसके बाद इसे आधिकारिक तौर पर विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला लिया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से 11 जुलाई 1989 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने का फैसला लिया गया। 1989 के बाद दुनियाभर में 1990 में यह दिन हर साल 11 जुलाई को मनाया जाने लगा।
इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण
विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम क्या है? - World Population Day 2024 Theme
विश्व जनसंख्या दिवस को हर साल यूएनडीपी द्वारा एक खास थीम पर मनाया जाता है। साल 2023 की थीम थी- 'एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें, जहां हममें से सभी 8 अरब लोगों का भविष्य आशाओं और संभावनाओं से भरपूर हो।' वहीं, इस साल विश्व जनसंख्या दिवस की थीम "किसी को पीछे न छोड़ें, सभी की गिनती करें" रखा गया है। विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम का ऐलान करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, "इस वर्ष का थीम मुद्दों को समझने, समाधान तैयार करने और प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए जनसंख्या का डाटा होना कितना जरूरी है, इस पर आधारित है। इस डेटा के लिए वित्तीय निवेश भी महत्वपूर्ण है। मैं देशों से आग्रह करता हूं कि वे इस वर्ष भविष्य के शिखर सम्मेलन का लाभ उठाएं ताकि सतत विकास के लिए सस्ती पूंजी को अनलॉक किया जा सके।"
इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी में कितने टांके लगते हैं? डॉक्टर से जानें कैसे करें इनकी देखभाल
विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व- World Population Day 2024 Significance
विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व की बात करें तो दुनिया के हर देश की सरकारें, संगठनें और जनसंख्या से संबंधित सभी लोग दुनिया में रहने वाले हर शख्स को इस बात का संदेश दे रहे हैं कि अब वक्त आ चुका है जनसंख्या संबंधी मुद्दों पर काम करने का। इसी के साथ ज्यादा जनसंख्या होने के कारण क्या परेशानियां हो सकती हैं, क्या चुनौतियां आने वाले समय में खड़ी होंगी इसको जानने का।
All Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version