World Iron Deficiency Day: आयरन की कमी होने पर शरीर देता है ये 10 संकेत, सामान्य समझकर नजरअंदाज करना ठीक नहीं

'वर्ल्ड आयरन डेफिसिएंसी डे' 2020 पर आइए जानते हैं  शरीर में आयरन की कमी को पहचानने के 10 तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Iron Deficiency Day: आयरन की कमी होने पर शरीर देता है ये 10 संकेत, सामान्य समझकर नजरअंदाज करना ठीक नहीं

दुनिया भर की लगभग 40% गर्भवती महिलाएं आयरन की कमी (Iron Deficiency)से गुजर रही हैं। बात सिर्फ भारत की करें, तो करीब 60 फीसदी लोगों में आयरन की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) की बीमारी पाई जाती है। पर फिर लोगों के अंदर आयरन की कमी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर जागरूकता की कमी है। इसलिए 'ऑनली माय हेल्थ' इस वर्ल्ड आयरन डेफिसिएंसी डे ( World Iron Deficiency Day 2020) पर आपको आयरन की कमी और इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से जागरूक करवा रहा है। तो, आइए आज जानते हैं कि शरीर में आयरन की कमी को कैसे पहचाना जा सकता है और इसके 10 बड़े संकेत क्या हैं।

insideIronDeficiencyproblems

शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency in Body)

शरीर में आयरन की कुल मात्रा हमारे शरीर के वजन के हिसाब से 3 से 5 ग्राम तक होती है। पर जब आयरन की इस मात्रा में कमी आने लगती है, तो इसके कारण हीमोग्लोबिन का बनना कम हो जाता है, जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है। खून की इसी कमी के कारण लोगों को एनीमिया (Anemia)की बीमारी हो जाती है। एनीमिया के कारण नसों में ऑक्सीजन के प्रवाह पर भी प्रभाव पड़ता है और इसके चलते थकान, सिर दर्द, मतली और प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई सारी परेशानियां होती हैं। तो आइए जानते हैं आयरन की कमी के 10 लक्षण।

आयरन की कमी के 10 लक्षण  (10 Symptoms of Iron Deficiency)

1. शारीरिक थकावट

आयरन की कमी ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को भी प्रभावित करती है। इसके कारण शरीर में एनर्जी लॉस और थकान होती है। जब शरीर में अत्यधिक आयरन की कमी होती है, तो ये सिर्फ  शारीरिक थकावट ही नहीं पैदा करती बल्कि मानसिक थकावट को भी ट्रिगर करती है। साथ ही मस्तिष्क के स्वस्थ कामकाज के लिए आयरन जरूरी है। इसलिए अगर आपको अपने मूड स्विंग्स को कंट्रोल या मैनेज करने में मुश्किल हो रही है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप में आयरन की कमी हो।

2.बहरापन

आयरन की कमी के कारण आपको कान से जुड़ी परेशानी हो सकती है।  जी हां, आयरन की कमी के कारण आपको अचानक से बहरेपन की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपने डॉक्टर से बात करें और इसके लिए उपयुक्त उपचार करवाएं।

इसे भी पढ़ें : गर्भावस्था में मुनक्का खाने से आयरन की कमी होगी दूर, एक्सपर्ट से जानें किस तरह करें इसका सेवन

3.बाल झड़ना

बालों की ग्रोथ और उसकी मजबूती शरीर में विशेष तरीकों के न्यूट्रिएंट्स से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आयरन की कमी बाल झड़ने का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं या सामान्य से अधिक कमजोर हो रहे हैं, तो आपको आयरन की कमी हो सकती है।

insidehairfall

4.मुंह में छाला

बार-बार मुंह में छाला होना भी आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। आयरन की कमी के कारण मुंह में सफेद फफोले हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको लगातार मुंह में बिना किसी विशेष कारण छाले की परेशानी रहती है, तो ये आयरन की कमी हो सकती है और इसके लिए डॉक्टर को दिखवाएं।

5.सिर दर्द

सिरदर्द और माइग्रेन कई चीजों के कारण हो सकते हैं जैसे कि डिहाईड्रेशन या सर्दी आदि। लेकिन आयरन की कमी भी इसे प्रभावित कर सकती है। अगर आपको अधिक सिरदर्द हो रहा है या ये अधिक गंभीर हो रहा है तो आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

6. क्रेविंग

असामान्य पोषण और बिना पोषण वाली चीजें खाने से आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। जैसे कि मिट्टी, गंदगी, राख, चॉक और स्टार्च जैसे गैर-खाद्य पदार्थों को खाने का मन। दरअसल, आयरन की कमी के सबसे आम लक्षणों में से एक बर्फ खाने या चबाने की इच्छा है।

इसे भी पढ़ें : छोटे बच्चों के लिए कितना जरूरी है आयरन? एक्सपर्ट से जानें आयरन की कमी से होने वाली परेशानियां और जरूरी बातें

7. ज्यादा ठंड लगना

अगर आपको ज्यादा ठंड लगती है या आप अपने आपको गर्म नहीं रख पाते, तो आपको आयरन की कमी हो सकती है। आयरन कई प्रकार के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है जो, हमारे शरीर को सही तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। 

8.पैर हिलाने की बीमारी

अगर कोई बिना मतलब के पैर हिलाता है, तो उसे आयरन की कमी हो सकती है। साथ ही अगर आपके पैर में कभी-कभी खुजली और जलन की परेशानी होती है, तो भी ये आयरन की कमी का संकेत है।

insideironboostingfoods

9.स्मरण शक्ति की क्षति 

क्या आप छोटी चीजों को भी भूल रहे हैं? तो, आपको अपने चिकित्सक से बात करनी चाहिए शायद ये आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। साथ ही अगर आप इंफेक्शन के प्रति अधिक संवेदनशील हैं और जल्दी से बीमार पड़ जाते हैं, तब भी ये आयरन की कमी हो सकती है। तो अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना चाहते हैं, तो आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को खाएं।

10. एक्सरसाइज करने में परेशानी

आयरन की कमी के कारण आपको एक्सरसाइज करने में परेशानी आ सकती है। अगर आप चाह कर भी उतना एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं या आप सीढ़ियों से चलने जैसी सरल चीजें करते हुए सांस छोड़ते हैं, तो आपको आयरन की कमी हो सकती है।

तो, इन 10 संकेतों को नजरअंदाज न करें और आयरन की से बचाव के लिए ब्राउन राइस, पालक,  ओट्स, आलू, ब्रोकली, स्ट्रॉबेरी और कद्दू के बीज को खाने में शामिल करें। साथ ही इन संकेतों को गंभीर होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

Read more Other-diseases in Hindi

Read Next

मकड़ी के काटने से स्किन पर फैल सकता है संक्रमण, इन घरेलू उपचार से पाएं राहत

Disclaimer