ज्यादा खाने से नहीं, बल्कि इन कारणों से निकलती है महिलाओं की तोंद

आजकल महिलाओं में तोंद निकलने की समस्या बहुत ही आम हो गई है। कई लड़कियां ऐसी हैं जो पूरी शरीर से तो पतली हैं लेकिन उनकी तोंद रहती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा खाने से नहीं, बल्कि इन कारणों से निकलती है महिलाओं की तोंद


आजकल महिलाओं में तोंद निकलने की समस्या बहुत ही आम हो गई है। कई लड़कियां ऐसी हैं जो पूरी शरीर से तो पतली हैं लेकिन उनकी तोंद रहती हैं। हैरानी की बात यह है कि डाइटिंग करने पर भी पूरा शरीर तो सही शेप में आ जाता है लेकिन तोंद कम होने का नाम नहीं लेती। इसका मतलब साफ है कि दाल में कुछ काला है। आज हम आपको महिलाओं की तोंद निकलने के कुछ सीक्रेट बता रहे हैं। इन्हें आपका जानना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं क्या हैं कारण जिनसे महिलाओं की तोंद निकलती है।

  • वैज्ञानिकों ने एक शोध में कहा था कि तोंद बढ़ने के पीछे एंजियोटेंसिन कन्वर्टिंग एन्जाइम या एसीई नाम का तत्व ज़िम्मेदार हो सकता है। ये तत्व खाने को पेट के आसपास इकट्ठा होने और चर्बी बनाने में सहायता करता है। 
  • गलत खानपान की आदतें महिलाओं में तोंद निकलने का सबसे बड़ा कारण है। ये तो सभी जानते हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक चटोरी होती हैं। यदि कारण है कि फास्ट फूड का अधिक सेवन महिलाओं में चर्बी बनने का कारण है।

इसे भी पढ़ें : दिल के लिए बहुत फायदेमंद हैं चिया सीड्स, मगर खाएं तो जरूर बरतें ये सावधानियां

  • आलस्य और जॉब की भागदौड़ के चलते एक्सरसाइज कर पाना एक बहुत बड़ी चुनौती हो गई है। बिजी महिलाएं एक्सरसाइज या योग को बिल्कुल भी नहीं कर पाती हैं जिसका खामियाजा उन्हें तोंद लेकर भुगतना पड़ता है।
  • कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि महिलाओं की पेट की चर्बी के लिए कई जीन भी जिम्मेदार होते हैं। ये तोंद बढ़ाने के साथ ही महिलाओं की पर्सनेलिटी भी खराब करते हैं।
  • नींद की समस्या और सुबह के वक्त नाश्ता न करने की समस्या बहुत आम हो गई है। ये दोनों की चीजें पेट की चर्बी बनने के लिए खास तरह से जिम्मेदार हैं।

पेट कम करने की टिप्स

  • भोजन में गेहूं के आटे की रोटी की जगह जौ-चने के आटे की रोटी का सेवन शुरू कर दें। इसका अनुपात है 10 किलो चना व 2 किलो जौ। इन्हें मिलाकर पिसवा लें। और इसी आटे की रोटी खाएं। इससे आप अतिरिक्त कॉर्बोहाइड्रेट लेने से बचेंगे और शरीर में अतिरिक्त कैलोरी भी जमा नहीं होंगी।
  • आधा चम्मच सौंफ लेकर एक कप खौलते पानी में डाल दी जाए और 10 मिनट तक इसे ढककर रखा जाए और बाद में ठंडा होने पर पी लिया जाए। नियमित रुप से इसे लेने पर पेट जल्द कम होगा।
  • नारियल पानी में अन्य फलों के मुकाबले ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। न तो इसमें अतिरिक्त शुगर की मात्रा होती है और न ही कोई कृत्रिम फ्लेवर पाया जाता है। इसमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता। इसके अलावा यह शरीर को तुरंत स्फूर्ति देता है।

इसे भी पढ़ें : पाश्चराइज्ड दूध के बारे में भ्रामक हैं ये 7 बातें, कहीं आप तो नहीं मानते इन्हें सच?

  • बॉल एक्सररसाइज करें जमीन पर पीठ के बल पर सीधा लेट जाए। अब हाथों पर एक्सरसाइज वाली बडी़ बॉल को हाथों में ले कर अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। अब अपने हाथों की बॉल को अपने पैरों में पकड़ाएं और फिर पैरों को नीचे ले जा कर दुबारा बॉल ले कर ऊपर आएं। फिर पैरों से जो बॉल उठाई गई है उसे दुबारा हाथों में पकाड़ाएं। इस क्रिया को लगातार 12 बार करें।
  • शहद एक काम्पलेक्स शर्करा की तरह है, जो मोटापा कम करने में काफी हद तक मदद करता है। गर्म पानी में एक चम्मच शहद प्रतिदिन सुबह खाली पेट पीने से कुछ ही समय में परिणाम दिखने लगते हैं, आप चाहें तो इसमें इस मिश्रण में एक चम्मच नींबू रस भी डाल सकते हैं।
  • पुदीना की ताजी हरी पत्तियों की चटनी बनाई जाए और चपाती के साथ सेवन किया जाए, असरकारक होती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet and Nutrition In Hindi

Read Next

दिल के लिए बहुत फायदेमंद हैं चिया सीड्स, मगर खाएं तो जरूर बरतें ये सावधानियां

Disclaimer