
किम करदाशियां और कटे मिडलटन जैसी हाई प्रोफाइल मांओं के कारण महिलाएं गर्भावस्था का आनंद नही ले पाती हैं।
मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है और मां बनने वाली लगभग सभी महिलाएं गर्भवस्था को पूरा इंजाय करना चाहती हैं। लेकिन गर्भावस्था से गुजर रही कई महिलाएं इस अहसास का मजा नही ले पाती हैं। इसकी वजह हैं किम करदाशियां और कटे मिडलटन जैसी हाई प्रोफाइल मांएं।
प्रेग्नेंसी के दौरान इनके स्टाइल को देखकर महिलाएं प्रेरित होती हैं और उसे ही अपनाने की कोशिश करती हैं। ऐसे में वह मातृत्व का पूरा आनंद नहीं ले पातीं।
हाल ही में ब्रिटिश हेल्थ कंपनी 'फिलिप्स' की ओर से 1,000 गर्भवती महिलाओं पर यह सर्वे कराया गया। इसमें शामिल एक तिहाई महिलाओं ने स्वीकार किया कि प्रेग्नेंसी के दौरान खूबसूरत दिखने के लिए वह काफी दबाव महसूस करती हैं। महिलाओं का कहना था कि गर्भावस्था में वह अच्छी नही दिखतीं लेकिन वह कुछ कर नही पाती।
Read More Articles on Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।