Doctor Verified

सर्दियों में ज्यादा गैस क्यों बनती है? जानें 5 कारण

Gas Problem in Winters: सर्दियों में गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए आपको इस मौसम में अपनी डाइट का ख्याल रखने की जरूरत होती है। जानें, सर्दियों में गैस ज्यादा क्यों बनती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में ज्यादा गैस क्यों बनती है? जानें 5 कारण


Gas Problem Causes in Winter in Hindi: हल्की-हल्की ठंड के मौसम को सभी एंज्वॉय करते हैं। यह मौसम अपने साथ कई अच्छी चीजें लेकर आता है, लेकिन सर्दियों में स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती हैं। कई लोगों में सर्दियों में गैस और एसिडिटी की समस्या भी ज्यादा होने लगती है। यानी सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द के साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। सर्दियों में गैस और एसिडिटी दूसरों मौसमों की तुलना में अधिक हो सकती है, लेकिन आखिर ऐसा क्यों होता है? यानी सर्दियों में गैस ज्यादा क्यों बनती है? तो चलिए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं-

सर्दियों में गैस ज्यादा क्यों बनती है?- Gas Problem Increase in Winters in Hindi

1. जंक फूड का अधिक सेवन करना

सर्दियों को खान-पान के लिहाज से काफी अच्छा मौसम माना जाता है। इस मौसम में अकसर लोगों को तरह-तरह के खाद्य पदार्थों को खाने की इच्छा होती है। कोई लोग इस मौसम में हेल्दी फूड्स खाना पसंद करते हैं, तो कुछ बाहर का जंक फूड और फास्ट फूड जमकर खाते हैं। जो लोग सर्दियों में जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं, उन्हें ज्यादा गैस बन सकती है। 

दरअसल, जंक फूड खाने से पाचन धीमा हो जाता है। इससे पेट में सूजन आ सकती है, साथ ही आंतें भी जंक फूड को डाइजेस्ट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपके पेट में गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है। जंक फूड के साथ ही प्रोसेस्ड फूड से भी परहेज करें। 

इसे भी पढ़ें- गैस, कब्ज और एसिडिटी को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

2. पानी कम पीना 

सर्दियों में प्यास कम लगती है, इसकी वजह से हम सभी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं। पानी की मात्रा कम होने से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, इससे आंतों को काम करने में मुश्किल होती है। इससे आपको गैस और एसिडिटी बन सकती है। इसलिए कम पानी पीने को भी सर्दियों में ज्यादा गैस बनने का एक मुख्य कारण माना जाता है। ऐसे में गैस से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। अपनी डाइट में लिक्विड को अधिक शामिल करना चाहिए।

gas problems in winter season causes

3. कैफीन का अधिक सेवन

सर्दियों में आलस, सिरदर्द और थकान को दूर भगाने के लिए अधिकतर लोग बार-बार चाय और कॉफी का सहारा लेते हैं। अधिक मात्रा में कैफीन लेने से आपके पेट और आंतों पर असर पड़ सकता है। अधिक मात्रा में कैफीन लेने को भी सर्दियों में बनने वाले गैस का एक कारण माना जाता है। गैस से बचने के लिए आप कैफीन के बजाय फलों और सब्जियों का जूस अधिक मात्रा में पीना चाहिए।

4. कम फिजिकल एक्टिविटी

सर्दियों में अकसर बिस्तर में लेटे रहने का मन करता है। ऐसे में लोगों में फिजिकल एक्टिविटी कम होने लगती है। जब लंबे समय तक फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहते हैं, तो गैस और एसिडिटी बन सकती है। लंबे समय तक बैठे रहना या लेटे रहने से आपको सर्दियों में गैस अधिक बन सकती है। इसलिए गैस को दूर करने के लिए आपको सर्दियों में भी एक्टिव रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गैस, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 यागासन

5. पेट से जुड़ी समस्याएं

अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो सर्दियों का मौसम इन्हें ट्रिगर कर सकता है। इसलिए सर्दियों में होने वाली गैस और एसिडिटी से बचने के लिए आपको पेट की समस्याओं को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए अनहेल्दी डाइट लेने से बचें। डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करें। साथ ही एक्सरसाइज, योग भी रोजाना जरूर करें।

Read Next

थायराइड बढ़ने पर शरीर में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version