Fri Oct 23, 2026 | 12:25 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

मामूली बदन दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

मामूली बदन दर्द कई तरह की गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। समय पर संकेत को समझकर एक्सपर्ट से मिलना जरूरी हो जाता है।
मामूली बदन दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेतमामूली बदन दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

हमें कई बार पैरों, कमर या कंधे में दर्द होता है, तो शायद ही इस तरफ ध्यान देते हैं। हममें से ज्यादातर लोगों के लिए यह चिंता का विषय नहीं होता है। हमें लगता है कि यह दर्द अपने आप ठीक हो जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार मामूली सा बदन दर्द भी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है? जी, हां! यह सच है। यहां हम जानेंगे कि मामूली बदन दर्द को क्यों न इग्नोर करें और यह किन बीमारियों का संकेत हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से बात की है।

मामूली बदन दर्द क्यों न करें नजरअंदाज?

why should you not ignore mild body pain 01 (15)why should you not ignore mild body pain 01 (15)

बदन दर्द गंभीर हो या मामूली। दोनों ही स्थिति में इसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह किसी समस्या जैसे कि चोट, संक्रमण या पुरानी बीमारी का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने से क्रोनिक पेन हो सकता है, मूवमेंट में दिक्कत आ सकती है और रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो सकता है। यही नहीं, मामूली से बदन दर्द को इग्नोर करने पर शरीर के कई हिस्सों पर अत्यधिक तनाव बढ़ सकता है, जिसकी वजह से रिकवरी में लंबा समय लगता है।

इसे भी पढ़ें: हाथ-पैरों में अचानक होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें इसके कारण

मामूली बदन दर्द किन समस्याओं का संकेत है?

  • एनीमियाः मामूली बदन दर्द एनीमिया का संकेत हो सकता है। एनीमिया एक बीमारी है, जिसमें रेड ब्लड सेल्स सही तरह से काम नहीं करते हैं और ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होती है। ऐसे में शरीर में दर्द, हार्ट रेट का बढ़ना और थकान-कमजोरी जैसे लक्षण दिखते हैं।
  • विटामिन डी की कमीः हमारे शरीर के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी पोषक तत्व है। हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है, तो शुरुआती दिनों में बदन दर्द, मसल्स पेन, मांसपेशियों में क्रैंप्स आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
  • फाइब्रोमायल्जियाः यह एक तरह की क्रोनिक बीमारी है, जिसमें मांसपेशियों, हड्डियों में दर्द होने लगता है। इस समस्या में व्यक्ति थकान, कमजोरी और काफी संवेदनशील हो जाता है। फाइब्रोमायल्जिया के कारण मरीज तनाव या अवसाद में भी आ सकता है।
  • क्रोनिक फटीग सिंड्रोमः आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें मरीज को 6 महीने से अधिक समय तक थकान रहती है। शुरुआती दिनों में लोग अक्सर अपनी थकान को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इसकी वजह से बदन दर्द हो सकता है, जो सामान्य प्रतीत होता है। इस कंडीशन को भी इग्नोर किया जाना सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्या नींद की कमी से शरीर में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

मामूली सा होने वाला बदन दर्द कब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है, इसका पता नहीं चलता है। इसलिए, अगर किसी को लंबे समय से मामूली बदन दर्द भी हो रहा है, तो उसकी अनदेखी न करें। तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कैसे जानें कि बदन दर्द थकान की वजह से है या किसी बीमारी की वजह से?

    अगर आराम करने के बाद थकान दूर हो जाए, तो यह थकान की वजह से है और नींद लेने के बाद भी थकान दूर न हो तो यह किसी समस्या का संकेत है।
  • क्या बदन दर्द मानसिक तनाव के कारण भी हो सकता है?

    हां, अत्यधिक मानसिक तनाव और चिंता मांसपेशियों में जकड़न पैदा करती है, जिससे शरीर के कई हिस्सों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है।
  • बदन दर्द होने पर डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

    अगर बदन दर्द के साथ-साथ बुखार, वजन कम होना, जोड़ों में सूजन जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

→ गुस्सा करने से दिल (हार्ट) पर क्या असर पड़ता है? कार्डियोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 30, 2026 17:16 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Apr 30, 2026 17:16 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish