आपने कई बार नोटिस किया होगा कि बहुत ज्यादा तीखा खाने के तुरंत बाद शरीर पसीना-पसीना हो जाता है और स्किन से भी काफी मात्रा में तेल निकलने लगता है। इसे सीबम कहा जाता है। आमतौर पर हमारी स्किन नेचुरल ऑयल प्रोड्यूस करती है, ताकि त्वचा रूखी और शुष्क न हो और ड्राइनेस से जुड़ी अन्य समस्याएं से भी बचा जा सके। बहरहाल, यहां यह जान लेना आवश्यक है कि आखिर मिर्च खाने के तुरंत बाद सीबम प्रोडक्शन बढ़ क्यों जाता है? आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं इस संबंध में जरूरी बातें।
तीखा खाने के बाद सीबम प्रोडक्शन बढ़ने के कारण
-1778666438108.jpg)
तीखा खाने के बाद सीबम प्रोडक्शन बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जैसे-
गर्मी के प्रति प्रतिक्रिया
मिर्च में एक सक्रिय तत्व होता है, जिसे कैप्साइसिन कहा जाता है। इसका सेवन करते ही शरीर में गर्माहट पैदा हो जाती है। ऐसे में शरीर खुद को ठंडा करने के लिए पसीने और तेल की ग्रंथियों को सक्रिय कर देता है। इसी वजह से पसीना और ऑयल प्रोडक्शन बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या स्पाइसी फूड खाने से चेहरे पर पिंपल हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से
सूजन और रेडनेस
अधिक मात्रा में तीखा खाने से शरीर में इन्फ्लेमेटरी रिस्पॉन्स यानी सूजन संबंधी प्रतिक्रिया भी सक्रिय हो जाती है। इस स्थिति में ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिसकी वजह से चेहरा लाल नजर आने लगता है। नतीजतन, सेबेशियस ग्लैंड्स अधिक ऑयल जनरेट करने लगती हैं।
तनाव की प्रतिक्रिया
मिर्च में पायी जाने वाला कैप्साइसिन तत्व शरीर में स्ट्रेस हार्मोन, जैसे कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ा सकता है। यह भी सेबेशियस ग्लैंड्स को ट्रिगर करके अधिक तेल उत्पादन को उकसाने के लिए जाने जाते हैं।
स्किन बैरियर पर असर
मसालेदार चीजें खाना या अधिक गर्म चीजें खाने से त्वचा का पीएच लेवल प्रभावित होने लगता है, जिससे यह अधिक एसिडिक हो सकती है। परिणामस्वरूप देखने को मिल सकता है कि स्किन से अधिक मात्रा में सीबम प्रोड्यूस हो रहा है। ऐसे में कई बार लोगों को कील-मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या मसालेदार खाना आपकी स्किन को कर रहा है बर्बाद? डॉक्टर से जानें
निष्कर्ष
गर्मियों में मसालेदार भोजन का सेवन कम करना चाहिए। यह पाचन संबंधी समस्या को बढ़ा सकता है, इस बात की जानकारी हम सभी को है, लेकिन यह हमारी त्वचा से सीबम प्रोडक्शन को भी बढ़ा देता है। हालांकि, यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। इसके बावजूद, यह ध्यान रखना चाहिए कि मिर्च सीमित मात्रा में ही खाएं। अधिक मात्रा में खाने से स्किन पर कील-मुंहासों की समस्या हो सकती है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या ऑयली स्किन वालों को तीखा खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए?
ऐसा नहीं है कि ऑयली स्किन वालों को तीखा खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। हां, अगर किसी को गंभीर एक्ने की समस्या हो, तो उन्हें कम मात्रा म मिर्च और तीखा खाना चाहिए।तीखा खाने के बाद चेहरे के तेल को कैसे कंट्रोल करें?
खाना खाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो सकते हैं। इससे अतिरिक्त सीबम पूरी तरह साफ हो जाता है।क्या केवल लाल मिर्च ही सीबम बढ़ाती है?
नहीं, कोई भी ऐसी चीज जिसमें कैप्साइसिन या अत्यधिक गर्मी पैदा करने वाले मसाले (जैसे काली मिर्च या गरम मसाला) हों, तो सीबम प्रोडक्शन बढ़ सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 13, 2026 15:33 IST
Modified By : Meera Tagore May 13, 2026 15:33 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra