KBC कंटेस्टेंट ने बताया 2 घंटे तक पेशाब रोकने का अनोखा तरीका, जानें कितना खतरनाक हो सकता है ये?

KBC (Kaun Banega Crorepati) के नए एपिसोड में एक कंटेस्टेंट बिन्देश्वर पाठक ने अमिताभ बच्चन को देर तक पेशाब या टॉयलेट रोकने की एक आसान ट्रिक बताई, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए। मगर क्या आप जानते हैं कि देर तक पेशाब को रोककर रखना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जानें पेशाब रोकने के 3 बड़े खतरे।
  • SHARE
  • FOLLOW
KBC कंटेस्टेंट ने बताया 2 घंटे तक पेशाब रोकने का अनोखा तरीका, जानें कितना खतरनाक हो सकता है ये?

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) 11वें सीजन के कर्मवीर स्पेशल शो में कंटेस्टेंट बिंदेश्वर पाठक ने बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन को एक खास तरीका बताया जिससे पेशाब या टॉयलेट को 1-2 घंटे तक रोका जा सकता है। इसके लिए उन्होंने एक्यूप्रेशर थेरेपी का सहारा लिया। बिंदेश्वर के अनुसार हाथ में कुछ खास प्वाइंट्स को दबाकर आप अपने पेशाब या टॉयलेट को कई घंटों तक रोग सकते हैं।

कभी-कभार इमरजेन्सी स्थिति में इस तरह पेशाब या टॉयलेट रोकने की जरूरत पड़े तो आप भले ये ट्रिक अपना लें। मगर यदि आप आए दिन पेशाब रोकने लगेंगे, तो ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल पेशाब को देर कर रोकने से आपको सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर महिलाओं और लड़कियों में ये आदत बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

क्यों खतरनाक है पेशाब को देर तक रोक कर रखना

अगर आप कभी-कभार पेशाब को रोकते हैं, तो ये आपके लिए परेशानी की बात नहीं है। मगर यदि आपको किसी कारण से अक्सर ही ऐसा करना पड़ता है, तो आपको कुछ खतरे हो सकते हैं। आमतौर पर हमारा ब्लैडर 2 कप पेशाब को स्टोर कर सकता है। मगर जब ब्लैडर आधा भर जाता है, तभी ये आपको पेशाब लगने का संकेत भेज देता है। कई बार ऐसा होता है कि आपके आसपास कोई टॉयलेट या वॉशरूम नहीं होता है, जिसके कारण आप देर तक पेशाब को रोक लेते हैं। मगर ये आदत आपके लिए खतरनाक हो सकती है और कई तरह के रोगों का कारण बन सकती है।

इसे भी पढ़ें:- ज्यादा देर नहीं रोक पाते हैं पेशाब तो ओवरएक्टिव हो सकता है ब्लैडर, ये हैं कारण और लक्षण

देर तक पेशाब रोकने के 3 बड़े खतरे

हो सकती है किडनी की पथरी

अगर आपको अक्सर पेशाब रोकने की आदत है, तो आप सावधान रहें। देर तक पेशाब को रोकना किडनी की पथरी का कारण बन सकता है। दरअसल हमारे शरीर में जो भी मिनरल्स काम के नहीं होते, वो सभी पेशाब के रास्ते से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। मगर यदि आप देर तक पेशाब को रोक कर रखते हैं, तो आपके किडनी में ये मिनरल्स जमा होने लगते हैं और धीरे-धीरे पथरी बन जाते हैं। इनमें यूरिक एसिड और कैल्शियम ऑक्सलेट प्रमुख हैं। इसलिए देर तक पेशाब रोकने की आदत आपको किडनी की पथरी का शिकार बना सकती है।

हो सकते हैं यूटीआई का शिकार

अगर आपको अक्सर पेशाब को देर तक रोकने की आदत है, तो आप यूटीआई (UTI) यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं। इसे मूत्र मार्ग का संक्रमण भी कहते हैं। यूटीआई वैसे तो एक सामान्य संक्रमण (इंफेक्शन) माना जाता है। मगर कई बार ध्यान न देने या इलाज न कराने पर ये खतरनाक भी हो सकता है। यूटीआई का संकेत पेशाब के दौरान जलन और दर्द है। इसके अलावा पेशाब में बदबू, पेशाब में लाल या भूरा रंग दिखना आदि भी यूटीआई के संकेत हैं।

इसे भी पढ़ें:- यूरिनरी इंकंटिनेंस में पेशाब रोकना हो जाता है मुश्किल, जानिये क्या हैं इसके लक्षण

पेल्विक मसल्स हो सकती हैं डैमेज

अगर आप जल्दी-जल्दी पेशाब को रोकने की प्रैक्टिस करते हैं, तो आपके पेल्विक फ्लोर मसल्स डैमेज हो सकते हैं। पेल्विक पेट के ऊपर का हिस्सा होता है, जिसे हिंदी में पेड़ू कहते हैं। पेल्विक फ्लोर मसल्स वो कोशिकाएं होती हैं, जो पेशाब रोकने के दौरान आपके पेशाब को लीक होने से बचाती हैं। मगर एक बार ये मसल्स डैमेज हो जाएं, तो फिर आपके लिए पेशाब को रोकना मुश्किल हो जाएगा और आप यूरिनरी इंकंटिनेंस (urinary incontinence) का शिकार हो जाएंगे।

Read more articles on Miscellaneous in Hindi

Read Next

आपकी दवा के असर को धीमा कर देती हैं ये 5 चीजें, ठीक होने में लग सकता है दोगुना समय

Disclaimer