
Health Benefits Of Onion During Winter: सर्दियों में प्याज का सेवन करना किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
जैसे-जैसे समय बीत रहा होता है, वैसे-वैसे मौसम में परिवर्तन भी दिखाई देता है। मौसम में बदलाव आप भी महसूस कर रहे होंगे। हम सभी सर्द हवाओं और ठंड की ओर प्रवेश कर रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए हम सबकुछ करते हैं, मसलन- जैकेट, गर्म कपड़े और शूज पहनना आदि। मगर, क्या हम अपने खानपान में बदलाव करते हैं? आपका जवाब शायद 'नहीं' में होगा।
अगर आप सर्दियों में खुद को गर्म रखने के साथ संक्रमण और बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे मौसम में आपको गर्म तासीर वाले आहार को अपनी थाली में शामिल करने की जरूरत है। जिसमें कई खाद्य पदार्थ शामिल हैं, जैसे- स्वीट पोटैटो, बाजरा, बादाम, देसी घी आदि। लेकिन, इन सभी से इतर एक ऐसी सब्जी है, जो आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है, वह है प्याज!
आज हम आपको सर्दियों में प्याज खाने के उन फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में लोगों को बहुत कम पता है।
1. गर्माहट प्रदान करे
ऐसा माना जाता है कि चीनियों ने प्याज को ऊर्जा का पावरहाउस माना है। प्राचीन चीनी उपचार पद्धतियों में भी इसके रस का उपयोग किया गया है। जब इसका सेवन करते हैं, तो प्याज शरीर के अंदर गर्मी प्रदान करता है, जिससे आपको गर्मी का एहसास होता है। तो, आपके लिए ये फायदा काफी है। प्याज खाने के बाद होने वाले स्मेल को लेकर चिंता मत कीजिए।
2. मौसमी संक्रमण से लड़ना
प्याज को एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर माना जाता है। स्वाभाविक रूप से, वे सर्दियों के लिए महान हैं, क्योंकि वे आम सर्दी, खांसी, कान का दर्द, बुखार और कुछ त्वचा की समस्याओं से लड़ते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 10 टिप्स से दांतों की चमक हमेशा रहेगी बरकरार
3. दांतों की देखभाल
हम अपने भोजन के बाद मिठाइयां खाते हैं। लेकिन, अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए हम डेसर्ट के बाद क्या खा सकते हैं? मुख स्वास्थ्य को बनाए रखने और प्याज खाने से इस सभी का ध्यान रखा जा सकता है। कच्चे प्याज को चबाने से हम मुंह के अंदर के स्वाद को संतुलित करते हैं और मसूड़ों के संक्रमण सहित मुंह के रोगों के खतरे को कम करते हैं।
4. स्तन कैंसर का खतरा कम करता है
माना जाता है कि कच्चा प्याज का सेवन महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है। 2008 से 2014 के बीच किए गए एक अध्ययन के अनुसार, प्याज महिलाओं में स्तन कैंसर को रोकथाम के लिए जाना जाता है। अध्ययन में इसके परिणाम भी दिखते हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट में कैंसर या गांठ का पता लगाती है ये जांच, जानें जरूरी बातें
5. पाचन को बेहतर करे और वजन घटाए
प्याज फाइबर और प्री-बायोटिक्स (अच्छे आंत बैक्टीरिया द्वारा टूटे हुए फाइबर के गैर-पचने योग्य प्रकार) का एक बड़ा स्रोत हैं, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि एक आहार जो प्री-बायोटिक्स में समृद्ध होता है, शरीर को कैल्शियम के अवशोषण में सुधार करने में मदद कर सकता है, जो हड्डियों के लिए बहुत अच्छा है।
इसके अलावा, प्याज में कैलोरी कम होती है, इसलिए अगर आपको ठंड के मौसम में कसरत करने में बहुत आलस महसूस होता है, तो आप प्याज खा सकते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।