Obesity Cause Joint Pain in Hindi: मोटापा एक बेहद आम समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। मोटापा कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। मोटापा शारीरिक स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। मोटापे से परेशान लोगों को जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द का सामना भी करना पड़ता है। खासकर, अधिक वजन वाले लोग घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं। मोटापे के कारण, घुटनों में दर्द होने की समस्या बेहद आम है। इन लोगों को चलने-फिरने और उठने-बैठने में भी दिक्कत होने लगती है। फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं मोटापे की वजह से घुटनों में दर्द क्यों होता है?
मोटापे की वजह से घुटनों में दर्द होने के कारण- Obesity Cause Joint Pain in Hindi
1. ऑस्टियोआर्थराइटिस
मोटापे की वजह से अधिकतर लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस का सामना करना पड़ता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिससे जोड़ों में सूजन होने लगती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस वाले लोगों को घुटनों और पीठ में दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। उम्र बढ़ने पर यह दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है।
2. दबाव पड़ना
अधिक वजन से जोड़ों में अधिक दबाव पड़ता है। इसकी वजह से आपको घुटनों में दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। मोटापे की वजह से न सिर्फ घुटनों बल्कि, कूल्हों, टखनों और पीठ के निचले हिस्से के भी दर्द का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- मोटापा कम करने के लिए महिलाएं जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज, धीरे-धीरे घटने लगेगा वजन
3. रूमेटाइड अर्थराइटिस
मोटापे की वजह से रूमेटाइड अर्थराइटिस की दिक्कत हो सकती है। यह समस्या घुटनों में दर्द का एक कारण बन सकता है। दरअसल, रूमेटाइड अर्थराइटिस वाले लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे ऊतकों पर हमला होता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन की दिक्कत हो सकती है।
4. गठिया
मोटापा की वजह से गठिया रोग हो सकता है। गठिया में व्यक्ति को जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकता है। गठिया से पीड़ित ज्यादातर लोगों का वजन अधिक होता है, जिससे घुटनों में दर्द हो सकता है। ऐसे में लोगों को वजन को कंट्रोल में करना बहुत जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के दौरान न करें ये 5 गलतियां, उल्टा बढ़ने लगेगा मोटापा
घुटनों के दर्द से बचाव कैसे करें?
- घुटनों के दर्द से बचने के लिए वजन को कंट्रोल में रखें।
- घुटनों में दर्द होने पर आप तिल के तेल मालिश कर सकते हैं।
- दर्द को कम करने के लिए लहसुन का सेवन करें।