Doctor Verified

बच्चेदानी में गांठ क्यों होती है? जानें डॉक्टर से जानें

कई बार महिलाएं बच्चेदानी में गांठ की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा क्यों होती है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चेदानी में गांठ क्यों होती है? जानें डॉक्टर से जानें


Why Does A Fibroids Occur In The Uterus In Hindi: आज के समय कई महिलाएं बच्चादानी यानी गर्भाशय में गांठ (फाइब्रॉइड्स) होने की समस्या से परेशान रहती है, जिसके कारण महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यह समस्या क्यों होती है, इसके कई कारण हो सकते हैं। बता दें, फाइब्रॉइड्स एक तरह की गांठ है, जो नॉन-कैंसरस ग्रोथ है। यह गांठ धीरे-धीरे बढ़ती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित माहेश्वरी चिकित्सालय की वरिष्ठ सलाहकार प्रसूति एवं स्त्री रोग डॉ. वंदना भराड़िया (Dr. Vandana Bharadia, Senior Consultant Obstetrics and Gynecology, Maheshwari Hospital, Jaipur) से जानें बच्चेदानी में गांठ की समस्या क्यों होती है?

क्यों होती है फाइब्रॉइड्स की समस्या - Why Do Fibroids Cause Problems?

मोटापे के कारण

ज्यादातर महिलाएं मोटापे की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में शरीर में अधिक फैट होने के कारण शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन्स बढ़ने लगता है, जिसके कारण महिलाओं को फाइब्रॉयड्स की समस्या हो सकती है।

जेनेटिक्स के कारण

कई बार महिलाओं को गर्भाशय में फाइब्रॉयड्स की समस्या जेनेटिक्स के कारण भी हो सकती है। यह समस्या परिवार में बहन या मां को होने के कारण हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को अपना खास ध्यान रखा चाहिए।

हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य का ध्यान न रखने के कारण महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या होने लगती हैं, जिसके कारण फाइब्रॉयड्स की समस्या होना एक आम कारण है।

अधिक स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफस्टाइल

आजकल के अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटीज न करने और अधिक स्ट्रेस में रहना के कारण महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन्स या अन्य हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या होती है, साथ ही, मेटाबॉलिज्म के स्लो होने की समस्या होती है। इसके कारण फाइब्रॉयड्स की समस्या या इससे जुड़ी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेग्नेंसी लेट होने की समस्या

प्रेग्नेंसी में देरी होने या प्रेग्नेंसी न हो पाने के कारण भी महिलाओं को फाइब्रॉयड्स के बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। देरी से प्रेग्नेंसी होने पर महिलाओं को अपने स्वास्थ्या का खास ध्यान रखना चाहिए।

Read Next

क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से इंफेक्शन हो सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer