Arthritis is More Common in Women in Hindi: गठिया एक बेहद आम समस्या है। अधिक उम्र में गठिया रोग ज्यादा परेशान करता है। आपको बता दें कि जोड़ों में दर्द और सूजन, गठिया के आम लक्षण होते हैं। इस स्थिति में जोड़ों में दर्द और जकड़न का अनुभव होने लगता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, गठिया का रोग ज्यादा परेशान करने लगता है। गठिया कई प्रकार के होते हैं। हालांकि ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड गठिया के सबसे आम प्रकार हैं। वैसे तो गठिया रोग किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन महिलाओं में गठिया रोग होने की संभावना अधिक होती है। आइए, जानते हैं महिलाओं में गठिया रोग ज्यादा आम क्यों है-
गठिया रोग महिलाओं में ज्यादा क्यों होता है?
1. मोटापा या अधिक वजन
मोटापा या अधिक वजन, महिलाओं में गठिया रोग का सबसे बड़ा जोखिम कारक है। जब महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है, तो गठिया रोग विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है। आपको बता दें कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के महिलाओं में ऑस्टीयोआर्थराइटिस होने को जोखिम बढ़ता है। वहीं, 65 वर्ष की उम्र के बाद लक्षणों बदतर होने लगते हैं। खासकर, मेनोपॉज के बाद महिलाओं में गठिया रोग होने का जोखिम बढ़ता है।
2. जेनेटिक
अगर आपके माता-पिता या दादा-दादी को गठिया रोग है, तो आपको भी इस रोग के होने की संभावना अधिक होती है। गठिया रोग जेनेटिक होता है। अगर आपके परिवार में किसी को गठिया रोग है, तो आपके अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें- Arthritis: गठिया या अर्थराइटिस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?
3. एस्ट्रोजन का स्तर कम होना
एस्ट्रोजन एक सेक्स हार्मोन है, जो यौन और प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर सही मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम होने लगता है, जो महिलाओं में गठिया रोग का एक कारण बनता है।
गठिया रोग से बचने के उपाय
- 1. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में गठिया रोग होने का जोखिम अधिक रहता है।
- 2. गठिया रोग से बचने के लिए आपको अपने वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है।
- 3. गठिया रोग से बचने के लिए आपको नियमित योगाभ्यास या एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
- 4. गठिया रोग से बचने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखें।
Read Next
National Pollution Control Day: जानें क्यों मनाया जाता है पॉल्यूशन डे, इस दिन का महत्व और इतिहास
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version