जिस भी व्यक्ति का वजन ज्यादा है, वे अपने वेट को कम करना चाहते हैं। इसके लिए, तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। जैसे डाइट में बदलाव, रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी जीवनशैली अपनाना। हालांकि, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो वजन कम करने को लेकर काफी ज्यादा पैशनेट होते हैं। ऐसे लोग अपने लिए काल्पनिक टार्गेट सेट कर लेते हैं। जैसे एक महीने में 10 किलो वजन कम करना। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है और यह हम सभी के लिए जान लेना भी आवश्यक है कि क्या एक सिर्फ महीने में 10 किलो वजन कम किया जाना सही है? आइए, जानते हैं इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत क्या बताती हैं।
एक महीने में 10 केजी वजन कम क्यों न करें?
-1767963944512.png)
ओबेसिटी एक बीमारी है। इसकी पुष्टि डब्ल्यूएचओ (WHO) भी करता है। इसलिए, मोटापे से बचने के लिए जरूरी है कि अपने वजन को संतुलित रखा जाए। हर व्यक्ति का वजन उनके हाइट के अनुसार होना चाहिए। हां, इसके बावजूद अगर किसी का वजन बढ़ गया है, तो उन्हें अपने लिए छोटे-छोटे टार्गेट सेट करने चाहिए। इसी के आधार पर वजन को कम करना चाहिए। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या एक महीने में 10 केजी वजन कम करना सेफ होता है? इस बारे में Consultant-Dietetics वंदना राजपूत बताती हैं, "वैसे तो यह इंपॉसिबल नहीं है कि एक महीने में 10 किलो वजन किया जाए, लेकिन विशेषज्ञ ऐसा करने की सलाह नहीं देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक महीने में 10 किलो वजन कम करना स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है और इसकी वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या सिर्फ ग्रीन टी पीने से हो सकता है वेट लॉस? जानें क्या है सच्चाई
तेजी से वजन कम करने के नुकसान
एक महीने में तेजी से 10 किलो वजन कम करना पूरी तरह से असुरक्षित है और इसकी वजह से व्यक्ति को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं, जैसे-
1. थकान और कमजोरी
तेजी से वजन कम करने की वजह से व्यक्ति थकान और कमजोरी से भर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब कोई इतनी तेजी से वजन कम करने की कोशिश करता है, तो इसकी वजह से शरीर में कैलोरी और अन्य पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में जरा सी फिजिकल एक्टिविटी करते ही व्यक्ति थक जाता है। ऐसे में सिर घूमना, चक्कर आने जैसी परेशानी भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए क्या सच में फायदेमंद है ग्रीन टी? जानें ग्रीन टी से जुड़े मिथकों के पीछे का सही तथ्य
2. मसल लॉस
एक महीने में 10 किलो वजन कम करने की चाह की वजह से व्यक्ति अपनी डाइट से कार्ब्स, कैलोरी पूरी तरह से खत्म कर देता है। ऐसे में बॉडी पर्याप्त एनर्जी के लिए मसल्स को तोड़ती है। अगर लंबे समय तक शरीर इसी प्रक्रिया को दोहराता है, तो ऐसे में मसल्स लॉस बढ़ जाता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म का स्तर भी धीमा हो जाता है।
3. पोषक तत्वों की कमी
तेजी से वजन कम करने की चाह में व्यक्ति सभी जरूरी पोषक तत्वों के साथ समझौता कर बैठता है। जैसे वे विटामिन, मिनरल्स, फैट और प्रोटीन को पर्याप्त मात्रा में अपनी डाइट का हिस्सा नहीं बनाते हैं। जाहिर है, ऐसा करने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होनी चाहिए। इससे कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।
4. बालों का झड़ना
जैसा कि कुछ देर पहले ही बताया है कि एक महीने में 10 किलो वजन कम करने की चाह में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसकी वजह से शरीर के सभी ऑर्गन सही तरह से फंक्शन करना बंद कर देते हैं, नतीजतन कई तरह की बीमारियां ट्रिगर होने लगती है। इसी का नतीजा हेयर फॉल का बढ़ना भी है।
इसे भी पढ़ें : Pineapple For Weight Loss: इन 4 तरीकों से करें अनानास का सेवन, तेजी से घटेगा वजन और कम होगा बैली फैट
निष्कर्ष
एक महीने में 10 किलो वजन कम करने की चाह रखना सही नहीं है। इससे न सिर्फ शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, बल्कि कई तरह की शारीरिक समस्याएं जैसे हेयर फॉल, पाचन संबंधी समस्या, सिरदर्द, थकान, कमजोरी आदि होने लगती हैं। ऐसे लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और भविष्य में गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। अगर आपको वजन कम करना है, तो एक्सपर्ट की सलाह लें और उनके द्वारा दिए गए सही डाइट प्लान को ही फॉलो करें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
20 किलो वजन कितने दिन कम करें?
अगर आप 20 किलो वजन कम करना चाहते हैं, तो बेहतर है कि इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह लें। वे आपको सही डाइट प्लान, हेल्दी जीवनशैली और एक्सरसाइज करने की सलाह देंगे। इससे आपको अपने लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।7 दिनों में पूरे शरीर का वजन कैसे कम करें?
इससे पहले कि आप यह जानें कि 7 दिनों में वजन कम कैसे करना है, इस सवाल का जवाब दें कि आखिर आपको 7 दिनों में अपने पूरे शरीर का वजन कम क्यों करना है? अगर आपका वजन अधिक है, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट से मिलें और सही डाइट प्लान फॉलो करें।गर्म पानी से कितने दिन में वजन कम होता है?
गर्म पानी पीने से अपने आप में वजन कम करने में मदद नहीं मिलती है। यह आपके वेट लॉस प्लान को सपोर्ट करता है। आपको वजन कम करना है, तो रेगुलर एक्सरसाइज करें, अच्छी डाइट फॉलो करें और जीवनशैली में जरूरी सुधार करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 10, 2026 14:58 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 10, 2026 14:58 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Vandana Rajput