Can You Lose Weight By Drinking Green Tea Without Exercise: हमारे यहां जितने भी लोग ओवर वेट हैं यानी मोटापे का शिकार हैं, हर कोई अपना वजन कम करना चाहता है। इसके लिए कोई अपनी डाइट में बदलाव करता है, तो कोई जीवनशैली बदलता है और कोई सुबह-शाम अलग-अलग तरह के वर्कआउट करता है। हां, एक चीज ज्यादातर लोगों में कॉमन होती है, ग्रीन टी। आपने अपने आसपास देखा भी होगा कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे ग्रीन टी जरूर पीते हैं। ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो वजन कम करने के लिए सिर्फ ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। वे एक्सरसाइज या डाइट में किसी तरह के अन्य बदलाव नहीं करते हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सिर्फ ग्रीन टी पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है? आइए, जानते हैं इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत क्या बताती हैं।
क्या सिर्फ ग्रीन टी पीने से वेट लॉस होता है?- Can Only Drinking Green Tea Help Lose Weight
-1767787496561.jpg)
National Center for Complementary and Integrative Health की मानें, तो चिकित्सकीय जगत में ग्रीन टी का इस्तेमाल हजारों सालों से किया जा रहा है। यह डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और आपको हर समय एलर्ट रहने में भी मदद करता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या सिर्फ ग्रीन टी पीने से वेट लॉस हो सकता है? इस बारे में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत का कहना है, "वजन कम करने के लिए सिर्फ ग्रीन टी पीना काफी नहीं होता है। इसमें कोई ऐसा मैजिकल तत्व नहीं होता है, जो आपके फैट को तेजी से बर्न कर दे। हालांकि, इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं और इसका प्रभाव कुछ दिनों में नहीं दिखता है। जब आप रेगुलर वर्कआउट के साथ-साथ इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाते हैं तभी वजन कम करने में मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए क्या सच में फायदेमंद है ग्रीन टी? जानें ग्रीन टी से जुड़े मिथकों के पीछे का सही तथ्य
ग्रीन वेट लॉस में कैसे मदद करता है?
मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है
ग्रीन टी में कैटेचिन और कैफीन होता है। ये पोषक तत्व शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके आपकी एनर्जी के स्तर को बढ़ाता है। इस तरह ग्रीन टी वेट लॉस में मदद करता है।
फैट बर्निंग में मददगार
जिन लोगों का बॉडी वेट ज्यादा होता है, उनके शरीर में पेट, थाइज और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी ज्यादा फैट जमा होता है। रोजाना और नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से फैट बर्निंग में मदद मिलती है। असल में ग्रीन टी फैट को एनर्जी की तरह इस्तेमाल करता है। जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए यह प्रक्रिया अधिक लाभकारी होती है।
भूख को कंट्रोल
ग्रीन टी पीने से भूख कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। असल में, जब आप ग्रीन टी पीते हैं, तो लंबे समय तक कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती है। इससे आप वक्त-बेवक्त स्नैकिंग करने से बच जाते हैं। इस तरह वजन को कम करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें : Pineapple For Weight Loss: इन 4 तरीकों से करें अनानास का सेवन, तेजी से घटेगा वजन और कम होगा बैली फैट
निष्कर्ष
वजन कम करने के लिए सिर्फ ग्रीन टी पर निर्भर होना काफी नहीं होता है। अगर आप वाकई वजन कम करना चाहते हैं, तो ग्रीन टी के साथ-साथ हेल्दी डाइट लें, तली-भुनी चीजों से दूर रहें, शुगरी ड्रिंक न लें, जंक और प्रोसेस्ड फूड न खाएं। इसके अलावा, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, अच्छी नींद लें। एक बात और ध्यान रखें कि एक दिन में सिर्फ एक से दो कप ग्रीन टी ही पिएं। इससे अधिक ग्रीन टी पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
ग्रीन टी पीने से कितने दिन में वजन कम होता है?
सिर्फ ग्रीन टी पीने से वजन कम नहीं होता है। हां, अगर आप 2 सप्ताह तक लगातार ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट लॉस को सपोर्ट मिलता है।अगर आप 30 दिनों तक रोजाना ग्रीन टी पीते हैं तो आपके शरीर का क्या होता है?
अगर आप रोजाना 30 दिनों तक रोजाना ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार भी देखने को मिलता है। यह टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क भी कम करता है।क्या ग्रीन टी पीने से पतले होते हैं?
ग्रीन टी में कैटेचिन और कैफीन होता है, जो शरीर के फैट बर्निंग प्रक्रिया को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, वेट लॉस के लिए आपको ग्रीन टी के साथ-साथ रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी और बैलेंस्ड डाइट भी लेनी होगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 07, 2026 17:38 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 07, 2026 17:38 IST
Modified By : Meera TagoreJan 07, 2026 17:38 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Vandana Rajput