
जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उनकी त्वचा पर सफेद डॉट्स या दाने नजर आ सकते हैं। मेकअप उत्पाद के ज्यादा इस्तेमाल या एलर्जी के कारण भी त्वचा पर सफेद दाने नजर आ सकते हैं। ये त्वचा में छोटे दाने के रूप में उभरे हुए नजर आते हैं। सफेद डॉट्स होने पर आप कुछ आसान तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1. एलोवेरा- Aloe Vera
एलोवेरा जेल की मदद से आप सफेद दानों की समस्या दूर कर सकते हैं। एलोवेरा के ताजे पत्ते से जेल निकालकर बाउल में इकट्ठा करें और उसे संक्रमण वाले हिस्से में लगा लें। इस उपाय को रोजाना आजमाने से धीरे-धीरे सफेद दाने की समस्या दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- होठों के सफेद दाग कैसे हटाएं? जानें 5 घरेलू उपाय
2. हल्दी का इस्तेमाल- Haldi
सफेद डॉट्स की समस्या होने पर हल्दी का इस्तेमाल करें। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। चुटकी भर हल्दी में चंदन का पाउडर मिलाएं और ठंडा पानी मिलाएं। इस मिश्रण को सफेद दाने या डॉट्स वाले हिस्से में लगा लें। हफ्ते में दो बार इस उपाय का इस्तेमाल करें। धीरे-धीरे त्वचा पर सफेद धब्बे या डॉट्स की समस्या दूर हो जाएगी।
3. शहद और जीरा- Honey and Jeera
शहद और जीरा की मदद से आप सफेद दाग की समस्या दूर कर सकते हैं। शहद में जीरा पाउडर मिलाएं। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। वहीं जीरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इन दो चीजों को मिलाकर लगाने से त्वचा में इंफेक्शन की समस्या दूर होगी।
4. टी ट्री ऑयल- Tea Tree Oil
टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। मॉनसून के दौरान चेहरे या हाथ-पैर पर दाने नजर आ सकते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें। टी ट्री ऑयल में संतरे का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को संक्रमण वाली जगह पर लगाएं। सफेद डॉट्स से छुटकारा पाने का ये भी एक आसान तरीका है।
5. चीनी- Sugar
चीनी की मदद से आप सफेद डॉट्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। चीनी में टमाटर का रस मिलाएं। इस मिश्रण को इंफेक्शन वाले हिस्से में लगा लें। कुछ देर बाद साफ पानी से त्वचा को धोकर क्रीम लगा लें। चीनी की मदद से इंफेक्शन दूर होगा और टमाटर के रस में मौजूद विटामिन सी की मदद से स्किन सेल्स रिपेयर होंगे।
सफेद डॉट्स या धब्बे की समस्या दूर करने के लिए इन उपायों को आजमा सकते हैं। अगर किसी सामग्री से एलर्जी हो, तो उसका इस्तेमाल न करें। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।