How to Stop Hiccups With Yoga: कहा जाता है कि जब कोई बहुत ज्यादा याद करता है तो आपको हिचकी आने लगती है। हिचकी आना एक आम बात है, लेकिन कई लोगों बार-बार हिचकी आने की समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार हिचकी इतनी ज्यादा आने लगती हैं कि व्यक्ति कोई दूसरा काम भी सही तरह से नहीं कर पाता है। हिचकी रोकने के लिए लोग कई तरह के उपाय (How To Stop Hiccups At Home) करते हैं जैसे, पानी पीना, नींबू चाटना, सांस रोक कर रखना। रिसर्च के मुताबिक डाइजेशन या रेस्पिरेट्री सिस्टम में गड़बड़ी होने के कारण हिचकी आनी शुरू हो जाती है, जो कई बार देर तक बनी रह सकती है। अगर आप भी बार-बार हिचकी आने की समस्या से परेशान रहते हैं और सोच रहे हिचकी तुरंत बंद करने के लिए क्या करें? तो आइए इस लेख के जरिए योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं हिचकी के लिए कौन सा योग सबसे अच्छा है? (Yoga to Stop Hiccups)
हिचकी के लिए कौन सा योग करें? - Which Yoga is Best For Hiccups in Hindi?
1. सिंह मुद्रा - Lion Pose
हिचकी रोकने के लिए सिंह मुद्रा करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह आसन छाती और डायाफ्राम में तनाव को दूर करता है, जो हिचकी को रोकने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं यह योग गले और श्वसन तंत्र की मांसपेशियों को एक्टिव करके ऐंठन को कम कर सकता है।
2. उड्डियान बंध - Abdominal Lock
उड्डियान बंध योग करने से डायाफ्राम को मजबूत करने और ताकत में सुधार करने में मदद मिलती है, जो सांस लेने के पैटर्न को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
3. अपान वायु मुद्रा - Mudra of the Heart
अपान वायु मुद्रा मन और नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद करता है, जिससे तनाव से संबंधित हिचकी की समस्या को रोका या कम किया जा सकता है। यह आसन आपके शरीर में एनर्जी के फ्लो को संतुलित करता है, जिससे हिचकी को रोकने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान? जानें इसे रोकने के लिए क्या करें और क्या नहीं
4. पवनमुक्तासन रोलिंग - Wind-Relieving Pose
पवनमुक्तासन रोलिंग योग आसन करने से पेट और आंतों से फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जो डायाफ्राम पर दबाव को कम कर सकता है। इसके अलावा, यह आसन पेट के अंगों को कोमल मालिश देता है, जिससे पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
हिचकी रोकने के लिए आप इन योगासनों को कर सकते हैं, लेकिन पहली बार किसी भी योग मुद्रा को योग एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।
Image Credit- Freepik