Doctor Verified

बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान? जानें इसे रोकने के लिए क्या करें और क्या नहीं

Do's And Don'ts For Hiccups- अगर आप भी बार-बार हिचकी आने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आइए जानते हैं इसे रोकने के लिए क्या करें और क्या नहीं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान? जानें इसे रोकने के लिए क्या करें और क्या नहीं


How To Stop Hiccups At Home?- हिचकी एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हम सभी ने कभी न कभी किया ही होता है। कई बार जब हिचकी शुरू हो जाए तो इसे रोक पाना मुश्किल हो जाता है। हिचकी आने के कारण अपने बात बोल पाना या कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। कई लोगों को तो हिचकी आने के कारण सिर में दर्द, पेट में दर्द और भी कई तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी बार-बार हिचकी आने की समस्या से परेशान रहते हैं और इसे रोकने के उपायों (How To Stop Hiccups) के बारे में सोच रहे हैं। तो आइए कार्डियक, थोरैसिक और वैस्कुलर सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से जानते हैं हिचकी रोकने के लिए क्या करें और क्या न करें? 

हिचकी रोकने के लिए क्या करें? - What To Do To Stop Hiccups in Hindi?

1. हिचकी आने पर थोड़े समय के लिए अपनी सांस रोकने की कोशिश करें। ऐसा करने से यह आपके डायाफ्राम, हिचकी के लिए जिम्मेदार मांसपेशी को रीसेट करने में मदद कर सकता है।

2. अपने घुटनों को गले लगाएं, क्योंकि अपने घुटनों को अपनी छाती के पास लाने से आपके डायाफ्राम को दबाने में मदद मिलती है, जो हिचकी रोकने में फायदेमंद हो सकता है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shriram Nene (@drneneofficial)

3. बर्फ का ठंडा पानी पिएं या बर्फ का टुकड़ा चूसें। मुंह और गले में ठंड का एहसास वेगस नर्व को बढ़ावा देने और हिचकी आने से रोकने में मदद मिल सकती है। 

4. नींबू के टुकड़े को चबाएं क्योंकि इसका खट्टा स्वाद आपके गले की नसों को बढ़ावा देता है, जो हिचकी रोक सकता है। 

5. अपनी जीभ पर सिरके की एक बूंद डालें, क्योंकि इसका तीखा स्वाद नर्व को उत्तेजित कर सकता है और हिचकी आने से रोक सकता है। 

6. एक पेपर बैग में सांस लें। यह प्रक्रिया आपके ब्लड फ्लो में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जो डायाफ्राम को शांत करके हिचकी की समस्या से राहत दिला सकता है।

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद हिचकियां आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से 

हिचकी से बचने के लिए क्या न करें? - What Not to Do to Avoid Hiccups in Hindi? 

1. हिचकी आने पर सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स पीने से परहेज करें। ये कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से आपके पेट में खिंचाव का कारण बन सकता है और आपके डायाफ्राम में जलन होने के कारण हिचकी की समस्या (Triggers Of Hiccups) बढ़ सकती है। 

2. बहुत तेजी से खाना न खाएं, क्योंकि जल्दी-जल्दी खाने से हवा निगलने का खतरा हो सकता है, जिससे हिचकी आ सकती है।

3. मसालेदार खाना अपनी डाइट में शामिल करने से बचें, क्योंकि मसालेदार खाना अन्नप्रणाली में जलन पैदा कर सकता है, जो हिचकी आने का कारण बन सकता है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shriram Nene (@drneneofficial)

हिचकी रोकने में ये उपाय आपके लिए कितने करगार हो सकते हैं, ये आपको इन्हें आजमाने के बाद ही पता चल सकता है, लेकिन हिचकी न रुकने पर आप डॉक्टर के पास जरूर जाएं। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

पेशाब करने के बाद भी पेशाब आने जैसा महसूस क्यों होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer