हिचकी आने पर क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें

हिचकी आना कोई बीमारी नहीं, बल्कि आम समस्या है, जो बहुत से लोगों में देखने को मिलती है। आइये डॉक्टर से जानते हैं हिचकी आने पर क्या करें और क्या नही? 
  • SHARE
  • FOLLOW
हिचकी आने पर क्या करें और क्या नहीं? डॉक्टर से जानें


हिचकी आना कोई बीमारी नहीं, बल्कि आम समस्या है, जो बहुत से लोगों को हो सकती है। बहुत जल्दी-जल्दी खाना, ज्यादा तनाव लेना या फिर कई बार तापमान में होने वाले बदलावों के कारण भी हिचकी आ सकती है। इससे राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं। अपनी दिनचर्या में किए जाने वाले कुछ कार्यों को नजरअंदाज करके आप इससे राहत पा सकते हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्री राम नेने ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि हिचकी आने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं? 

हिचकी आने पर क्या करना चाहिए? 

  • हिचकी आने पर आपको अपनी सांसों को कुछ सेकेंड्स के लिए रोककर रखना है। \
  • अगर आपको हिचकी आ रही है तो ऐसे में आराम से बैठकर अपने घुटनों को गले पर लगाएं। 
  • अगर आपको हिचकी आ रही है तो ऐसे में घूंट-घूंट करके ठंडा पानी पिएं। ऐसा करने से हिचकी में तुरंत आराम मिलता है। 
  • ऐसी स्थिति में आप बर्फ के टुकड़े को मुंह में रखकर भी बैठ सकते हैं। 
  • इसके लिए आप घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी आपको काफी आराम मिल सकता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shriram Nene (@drneneofficial)

हिचकी आने पर क्या नहीं करना चाहिए? 

  • हिचकी आने पर आपको कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। 
  • हिचकी आने पर मसालेदार या फिर तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए। 
  • अगर आपको हिचकी आती है तो ऐसे में कार्बोनेटेड या फिर फिजी ड्रिंक पीने से परहेज करना चाहिए। 
  • अगर आपको हिचकी आती है तो ऐसे में बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाने से परहेज करना चाहिए। 
  • हिचकी आने पर आपको स्मोकिंग करने के साथ ही साथ शराब पीने से भी परहेज करना चाहिए। 
  • ऐसे में ज्यादा ठंडी या फिर ज्यादा गर्म चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा जल्द आराम

हिचकी आने के कारण 

  • हिचकी आने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। 
  • ज्यादा शराब या फिर कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से भी हिचकी आ सकती है। 
  • कई बार हवा निगलने या फिर प्रदूषण में रहने से भी यह समस्या हो सकती है। 
  • च्विंग गम चबाने या फिर कई बार स्मोकिंग करने से भी यह समस्या हो सकती है। 

Read Next

थायराइड प्रजनन क्षमता को कैसे प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version