Doctor Verified

रोजमेरी या प्याज, बालों के लिए क्या है बेहतर? डॉक्टर से जानें

बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए स्कैल्प में प्याज या रोजमेरी क्या लगाना ज्यादा बेहतर है, आइए जानते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजमेरी या प्याज, बालों के लिए क्या है बेहतर? डॉक्टर से जानें


Onion Oil Or Rosemary Oil Which is Better: बालों से जुड़ी समस्याएं आज के समय में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। प्रदूषण, खराब खान-पान की आदतें और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं अक्सर बालों के झड़ने, टूटने और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है। बालों को हेल्दी रखने और विकास को बढ़ावा देने के लिए लोग अपने बालों में प्याज का रस या रोजमेरी का अर्क इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये दोनों चीजें आपके बालों को स्वस्थ रखने और इनसे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। लेकिन दोनों यानी बालों पर प्याज का रस लगाना या रोजमेरी का अर्क में से क्या लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए दिल्ली के इस्या एस्थेटिक की कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. किरण सेठी से जानते हैं?

रोजमेरी या प्याज बालों के लिए क्या बेहतर है?

क्या बालों पर प्याज लगाना फायदेमंद होता है?

प्याज का उपयोग मुख्यतौर पर एलोपेसिया एरीटा (एक ऑटोइम्यून स्थिति जो बालों के झड़ने के गोलाकार पैच का कारण बनती है) के लिए फायदेमंद है। इसका उपयोग प्रभावित क्षेत्रों में बालों को दोबारा बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। लेकिन प्याज का उपयोग सामान्य बालों के झड़ने, पुरुषों में गंजापन या पतलेपन की समस्या को दूर करने के लिए प्रभावी नहीं है। इसलिए शैंपू में या सामान्य हेयर केयर के लिए प्याज के अर्क का उपयोग करने के लिए इसके कोई खास प्रमाण नहीं है। लेकिन एलोपेसिया एरीटा जैसी समस्या के लिए, स्टेरॉयड या इम्यूनोथेरेपी जैसे उपाय ज्यादा प्रभावी होते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के झड़ते बालों की समस्या दूर करेगा कॉफी, इस तरह से करें इस्तेमाल

क्या बालों पर रोजमेरी लगाना फायदेमंद है?

रोजमेरी का इस्तेमाल आप सामान्य बालों के झड़ने और पुरुषों में गंजापन की समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसमें 1,3-सिनेओल होता है, जो स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और सूजन को कम करता है, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है। कई स्टडी के अनुसार रोजमेरी का अर्क (3.8 मिलीग्राम), 3-6 महीनों के लिए दिन में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है, यह मिनोक्सिडिल जितना ही प्रभावी हो सकता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। बालों के बेहतर विकास के लिए रोजमेरी नेचुरल, स्कैल्प को मुलायम रखने और लंबे समय के लिए इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त है, जो आपके स्कैल्प के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

इसे भी पढ़ें: बालों पर लगाएं नारियल पानी से बने ये 3 हेयर मास्क, बाल बनेंगे घने और खूबसूरत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Kiran MD (@drkiransays)

निष्कर्ष

प्याज और रोजमेरी दोनों का इस्तेमाल बालों और स्कैल्प से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। प्याज एलोपेसिया एरीटा के इलाज के लिए एक बेहतर उपचार हो सकता है। लेकिन नियमत तौर पर प्याज का इस्तेमाल स्कैल्प पर करने से बचना चाहिए। जबकि, सामान्य बालों के झड़ने या पुरुष पैटर्न गंजापन दूर करने के लिए आप रोजमेरी के अर्क का नियमित तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छे नतीजे के लिए आप रोजमेरी अर्क को कम से कम 3 से 6 महीने तक लगातार अपने स्कैल्प पर लगाए।
Image Credit: Freepik

Read Next

बाल झड़ने की समस्या बढ़ा सकते हैं कई सप्लीमेंट्स, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Disclaimer