मांसपेशियों को करना है मजबूत, तो इन 5 तेल से करें रेगुलर मसाज

Oil for muscle pain : मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए ऑयल मसाज जरूरी होता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार तेल के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
मांसपेशियों को करना है मजबूत, तो इन 5 तेल से करें रेगुलर मसाज


Oil for Muscle : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिस तरह बेहतर खानपान और लाइफस्टाइल की जरूरत होती है। उसी तरह हेल्दी मसल्स के लिए नियमित रूप से मसाज भी जरूरी होता है। कई बार आपने अपने बड़े-बुजुर्गों को देखा होगा कि वजह नहाने से पहले अपने शरीर में तेल लगाकर कुछ समय के लिए धूप में बैठते हैं। क्या आपने सोचा है कि आखिर वे ऐसा क्यों करते हैं? अगर नहीं, तो थोड़ा गौर कीजिए। आज की युवा पीड़ियों की तुलना में बड़े-बुजुर्ग के मसल्स अधिक मजबूत होते हैं। आज जहां कम उम्र में लोग तरह-तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। वहीं, 60-70 साल की उम्र के बुजुर्ग काफी तंदरुस्त है। इसका कारण उनका लाइफस्टाइल हो सकता है। पहले के समय में अक्सर मसाज करने की सलाह दी जाती है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। मांसपेशियों की मजबूती के लिए आप नियमित रूप से ऑयल मसाज करें। आज हम आपको इस लेख में मांसपेशियों को मजबूत करने वाला तेल के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कुछ असरदार तेल के बारे में- 

मांसपेशियों को मजबूत करने वाला तेल 

अदरक का तेल

मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाने के लिए आप अदरक के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल बदन में होने वाले दर्द को कम कर सकता है। साथ ही जोड़ों में सूजन, गठिया और ऐंठन की परेशानी को कम कर सकता  है। हालांकि, ध्यान रखें कि अदरक का तेल बॉडी पर लगाने से पहले इसमें सहायक ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें इससे मसल्स की स्टिफनेस और दर्द को कम किया जा सकता है। 

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी तेल से मसल्स की मजबूती को बढ़ाया जा सकता है। इस तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम की परेशानी को भी कम कर सकता है। साथ ही यह मांसपेशियों में होने वाली थकान और दर्द को कम कर सकता है। नियमित रूप से नीलगिरी तेल से मसाज करने से आप मसल्स की मजबूती को बढ़ा सकते हैं। 

लैवेंड्र का तेल

मांसपेशियों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में दर्द निवारक गुण पाया जाता है जो पीठ दर्द और बदन दर्द को कम करने में आपकी मदद करता है। साथ ही आपकी नींद को भी बेहतर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें - मांसपेशियां (मसल्स) बिल्ड करना चाहते हैं तो वर्कआउट के तुरंत बाद न करें इन चीजों का सेवन

निरोली ऑयल से मांसपेशियां होंगी मजबूत

मांसपेशियों में होने वाले दर्द, सूजन और ऐंठन को कम करने के लिए आप निरोली ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस ऑयल में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान को भी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर और कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। 

सरसों का तेल से करें मालिश

मसल्स की मजबूती को बढ़ाने के लिए सरसों के तेल से नियमित रूप  से बॉडी मसाज करें। यह हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाता है। साथ ही दर्द और थकान को कम की जा सकती है। 

मांसपेशियों की मजबूती के लिए आप इन ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको अधिक परेशानी हो रही है तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।  

Read Next

साइनस में सिरदर्द से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version