
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, पानी के बिना जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। हम खाये बिना कुछ दिन तक जीवित रह सकते हैं लेकिन पानी के बिना बिलकुल भी नहीं। हालांकि रंगहीन और गंधहीन पानी का कोई प्रकार नहीं होता है, लेकिन हम इसे गरम पानी और ठंडे पानी में वर्गीकृत कर सकते हैं। यहां विस्तार से जानिये गर्म या ठंडा पानी आपके सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है।

गर्म पानी बनाम ठंडा पानी
पुरानी आयुर्वेद पद्धति की मानें तो ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी अधिक फायदेमंद है। दरअसल हमारे शरीर का तापमान सामान्यतया 98.6 डिग्री सेल्सियस होता है। इसके अुनसार अगर हम अधिक ठंडा पानी पीने हैं तो इसका तापमान सामान्य करने के लिए शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में अगर हम 20-22 डिग्री सेल्सियस के तापमान का पानी पीते हैं तो वह आसानी से शरीर के अंदर पहुंच जाता है और इसके लिए अंगों को मेहनत भी नहीं करना पड़ता है।
क्यों न पियें ठंडा पानी
जब हम ठंडा पानी पीते हैं तो इसे गर्म करने के लिए शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है और रक्त संचार भी अधिक करना पड़ता है। इसके अलावा ठंडा पानी हमारे शरीर में बनने वाले पाचक रस का तापमान भी कम कर देता है जिससे भोजन के पाचन में कठिनाई होती है और पेट की बड़ी आंत भी सिकुड़ जाती है जिसके कारण कब्ज की समस्या होती है। अगर हम अधिक दिनों तक बहुत ठंडा पानी पीते रहें तो इसके कारण पाइल्स जैसी बड़ी आंत संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
![ठंडा पानी Cold Waterin Hindi]()
गर्म पानी अधिक फायदेमंद
चिकित्सक भी सलाह देते हैं कि सुबह उठकर हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। गर्म पानी शरीर को अंदर से साफ करता है। अगर आपका पाचन तंत्र सही नहीं रहता है, तो आपको दिन में दो बार गरम पानी पीना चाहिये। सुबह गरम पानी पीने से शरीर के सारे विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे पूरा सिस्टम साफ हो जाता है। इसके अलावा वजन कम होता है, शरीर का दर्द दूर होता है और पेट की दूसरी समस्यायें भी दूर होती हैं।
लेकिन बहुत गर्म पानी भी नहीं पीना चाहिए। ऐसे पानी का सेवन करें जिसका तापमान सामान्य हो, न तो वह बहुत अधिक गर्म हो और न ही ठंडा।
Read Next
हैंगओवर से बाहर आने के तरीके
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
