Doctor Verified

World AIDS Day: एड्स में शरीर के ये 6 अंग होते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित, समय पर इलाज है जरूरी

Which Body Parts Are Affected by AIDS: एचआईवी और एड्स से पीड़ित लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System) बेहद कमजोर हो जाती है। यह बीमारी शरीर के कई अन्य अंगों को भी प्रभावित करती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
World AIDS Day: एड्स में शरीर के ये 6 अंग होते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित, समय पर इलाज है जरूरी


Which Body Parts Are Affected by AIDS in Hindi: एड्स यानी एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। आपको बता दें कि यह बीमारी, एचआईवी यानी ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) का एक बेहद गंभीर चरण है, जिसमें व्यक्ति की जान तक जा सकती है। यह एचआईवी वायरस के कारण होती है, जो सीधे तौर पर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करती है। एचआईवी और एड्स से पीड़ित लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर हो जाती है। इस स्थिति में व्यक्ति का शरीर बीमारियों से लड़ने में मदद नहीं कर पाता है। हालांकि, एड्स सिर्फ इम्यून सिस्टम को ही नहीं, बल्कि इसके अलावा भी शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। आपको बता दें कि हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day 2024) मनाया जाता है। इसी मौके पर आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि एड्स से शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है (Aids se Sharir ka Konsa Ang Prabhavit hota hai)?

एड्स से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?- Aids se Sharir ka Kon sa Ang Prabhavit Hota hai

lumps-in-lungs-inside4

1. फेफड़े- Lungs Affected by AIDS

फेफड़े हमारे शरीर के अहम अंग हैं। एड्स, फेफड़ों को प्रभावित कर (What Organ is Most Affected by AIDS) सकता है। एचआईवी या एड्स से निमोनिया, टीबी और फेफड़ों के संक्रमण (Lung Infection) का जोखिम बढ़ सकता है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या एचआईवी एड्स को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

2. मस्तिष्क- Brain Affected by AIDS

एड्स, मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। इस रोग से पीड़ित लोगों में, मस्तिष्क को प्रभावित करने वाले संक्रमणों का जोखिम बढ़ जाता है। एड्स से पीड़ित लोगों में नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसकी वजह से सिरदर्द, दौरे पड़ना, झुनझुनी और सुन्नता जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

3. लिवर- Liver Affected by AIDS

एड्स लिवर को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। दरअसल, एचआईवी या एड्स की दवाइयां, लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। एचआईवी या एड्स से पीड़ित लोगों में हेपेटाइटिस (लिवर रोग) का जोखिम बढ़ जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति का वजन लगातार कम हो सकता है। साथ ही, त्वचा और आंखों में पीलापन आ सकता है।

4. किडनी- Kidney Affected by AIDS

किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। एड्स की बीमारी, किडनी को भी प्रभावित कर सकती है। अगर एड्स का समय पर इलाज शुरू न किया जाए, तो यह किडनी फेलियर का कारण भी बन सकता है। एड्स की दवाइयां किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। यह बीमारी क्रोनिक किडनी रोग के जोखिम को भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें- Fact Check: क्या एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से हो सकता है एड्स? जानें सच्चाई

5. हार्ट हेल्थ- Heart Health Affected by AIDS

एड्स से पीड़ित लोगों का हृदय स्वास्थ्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। इन लोगों में हृदय संबंधी बीमारियां होने का जोखिम बढ़ जाता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है

digestion-inside6

6. पाचन-तंत्र- Digestive System Affected by AIDS

एड्स, पाचन-तंत्र को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। एड्स से पीड़ित लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इन लोगों को क्रोनिक डायरिया, वजन कम होना जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, एड्स से पीड़ित लोगों का शरीर, खाने में मौजूद पोषक तत्वों को भी अवशोषित नहीं कर पाता है।

What Organ is Most Affected by AIDS: एड्स, हृदय, लिवर, किडनी, मस्तिष्क, तंत्रिका-तंत्र, पाचन-तंत्र और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। अगर आपको एचआईवी या एड्स के लक्षण नजर आते हैं, तो इन्हें बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।

Read Next

क्या कब्ज से जुड़े इन 5 मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई

Disclaimer