गॉल ब्लैडर स्टोन का दर्द पेट ही नहीं शरीर के इन हिस्सों में भी हो सकता है, जानें कारण

गॉल ब्लैडर स्टोन का दर्द शरीर के कई हिस्सों में होता है। हम में से कई लोग इस परेशानी को नजर्ंदाज कर देते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
गॉल ब्लैडर स्टोन का दर्द पेट ही नहीं शरीर के इन हिस्सों में भी हो सकता है, जानें कारण


किडनी, गॉलब्लैडर में स्टोन होना काफी सामान्य परेशानी हो चुकी है। खासतौर पर गॉ ब्लैडर स्टोन के रोगी दुनियाभर में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिकतर 30 से 50 साल की महिलाओं में गॉलब्लैडर स्टोन की परेशानी काफी सामान्य हो चुकी है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को गॉब्लैडर स्टोन काफी अधिक होता है। गॉल ब्लैडर में स्टोन होने पर अक्सर हमें लगता है कि यह दर्द सिर्फ पेट के आस-पास रहती है, लेकिन ऐसा नहीं है गॉल ब्लैडर स्टोन का दर्द पेट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी हो सकता है। आज हम इस लेख में पित्त की थैली के स्टोन का दर्द कहां-कहां होता है, इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। 

पित्त की थैली में स्टोन होने का क्या है कारण?

गॉल ब्लैडर में स्टोन क्यों होता है। इसके कारण अभी तक स्पष्ट रूप से सामने नहीं आए हैं। हालांकि, अधिकतर एक्सपर्ट का कहना है कि अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और पानी की कमी के कारण गॉल ब्लैडर स्टोन हो सकता है। इसके अलावा मोटापा, डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को गॉल ब्लैडर स्टोन होने की संभावना अधिक होती है। 

इसे भी पढ़ें - किडनी में पथरी से राहत दिलाएगा तुलसी का जूस, जानें सेवन का तरीका

गॉल ब्लैडर स्टोन का दर्द कहां-कहां होता है?

शुरुआती अवस्था में गॉल ब्लैडर स्टोन के लक्षण नजर नहीं आते हैं। लेकिन जब गॉल ब्लैडर में इंफेक्शन या फिर स्टोन किसी नली में फंस जाता है तो यह शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करता है। इसकी वजह से आपको शरीर के कई अंगों में दर्द हो सकता है। यह दर्द गैस की वजह से भी हो सकता है, क्योंकि गॉल ब्लैडर स्टोन में गैस काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से कई हिस्सों में दर्द की संभावना होती है।

  • पेट के ऊपरी दाएं भाग में दर्द होना
  • छाती की हड्‌डी के नीचे काफी तेज दर्द होता है
  • पेट के बीच में अचानक तेज और गहरा दर्द होना
  • कोहनी के बीज में
  • शॉल्डर के ज्वाइंट्स पर भी आपको दर्द का अनुभव हो सकता है।
  • कमरदर्द और दाएं कंधे में दर्द होना होता है। 
  • गॉल स्टोन का दर्द कुछ मिनटों से लेकर कुछ दिनों तक हो सकता है।

गॉल ब्लैडर स्टोन की गंभीरता

  • गॉल ब्लैडर स्टोन का अभी तक कोई इलाज नहीं है। इसकी वजह से पीलिया, पेट में गैस जैसी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। 
  • पित्त की थैली में पथरी होने पर सर्जरी के सहारे ही इसका इलाज संभव होता है। 
  • कई बार गॉल ब्लैडर स्टोन की वजह से यूरिन इंफेक्शन की परेशानी बढ़ जाती है। 

गॉल ब्लैडर स्टोन होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। अगर आप इसके लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं तो यह काफी गंभीर रूप धारण कर सकता है। इसलिए समय पर इलाज जरूर कराएं।

Read Next

मोटापा सेहत के लिए है बेहद खतरनाक, इन 5 बीमारियों का बन सकता है कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version