
Mustard Oil for Black Hair in Hindi: भारतीय घरों में सरसों के तेल का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। सरसों के तेल का इस्तेमाल कोई खाना पकाने के लिए करता है, तो कोई इससे शरीर की मालिश करता है। इतना ही नहीं, सरसों के तेल को बालों पर भी लगाया जाता है। अकसर लोग हेयर वॉश से पहले बालों पर सरसों का तेल लगाते हैं। बालों पर सरसों का तेल लगाने से हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। डैंड्रफ, इरिटेशन और इंफेक्शन से भी छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं, अगर आप लंबे समय तक अपने बालों को काला और घना बनाए रखना चाहते हैं या फिर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो आप सरसों के तेल में कुछ चीजों को मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। तो आइए, जानते हैं बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?
काले बालों के लिए सरसों के तेल में क्या मिलाकर लगाएं?- What to Mix With Mustard Oil for Black Hair in Hindi
1. सरसों का तेल और मेथी दाने
बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल में मेथी के दानों का पाउडर मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप मेथी दानों का पाउडर बना लें। अब इसमें सरसों का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। एक घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस हेयर मास्क को सप्ताह में 1-2 बार लगा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- सरसों का तेल गर्म करके बालों की करें मसाज, दूर होंगी कई समस्याएं
2. सरसों का तेल और एलोवेरा
बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल में एलोवेरा भी मिला सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और फिर अपने बालों पर लगा लें। इस हेयर मास्क को लगाने से बालों का रंग काला होगा। साथ ही, बाल लंबे और घने भी बनेंगे। आप चाहें तो इसमें नारियल तेल भी मिक्स कर सकते हैं। बालों को काला बनाने के लिए आप सप्ताह में 2 बार इस पेस्ट को लगा सकते हैं।
3. सरसों का तेल और आंवला पाउडर
अगर आप सरसों के तेल में आंवला पाउडर मिक्स करके बालों पर लगाएंगे, तो इससे भी बाल काले बनेंगे। इसके लिए आप 2 चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें 2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लें। एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे डैंड्रफ, इंफेक्शन और इरिटेशन दूर होगी। साथ ही, बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलेगी। सरसों का तेल और आंवला पाउडर को मिक्स करके लगाने से बाल काले और घने बनेंगे।
इसे भी पढ़ें- बालों पर मिक्स करके लगाएं सरसों और नारियल का तेल, मिलेंगे ये 5 फायदे
4. सरसों का तेल और दही
सरसों के तेल में दही मिलाकर लगाने से आपके बाल लंबे समय तक काले बने रहेंगे। इसके लिए आप 5-6 चम्मच सरसों का तेल में। इसमें 3-4 चम्मच दही मिलाएं और इस पेस्ट को अपने बालों पर लगा लें। आप इस पेस्ट को स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। दही और सरसों का तेल डैंड्रफ और इंफेक्शन से छुटकारा दिलाते हैं। अगर आप हफ्ते में 2-3 बार सरसों के तेल में दही मिलाकर लगाएंगे, तो बाल काले और घने बनेंगे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version