Morning Foods To Relieve Constipation: पेट में कब्ज होना, पेट से जुड़ी सबसे आम समस्याओं में से एक है। हम सभी अक्सर ही ज्यादा मसालेदार भोजन करने, देर रात खाने, भोजन के खराब पाचन और कई अन्य कारणों के कब्ज का सामना करते हैं। जब हम पानी कम पीते हैं और गलत या मसालेदार भोजन करते हैं, तो इससे हमारा पाचन प्रभावित होता है। साथ इससे मल त्याग या बाउल मूवमेंट (bowel movements) में भी परेशानी देखने को मिलती है। इसके कारण कब्ज की समस्या पैदा होती है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि पेट में कब्ज क्यों होती है? साथ ही आप इससे कैसे छुटकारा पा सकते हैं? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार (BAMS, Ayurveda) ने अपने एक इंस्टाग्राम पास्ट में विस्तार से बताया है। उनके अनुसार सुबह कुछ फूड्स का सेवन करने कब्ज से आसानी से राहत पाई जा सकती है। इस लेख में हम आपको उनके पोस्ट से प्राप्त जानकारी के माध्यम से कब्ज क्यों होती है और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सुबह खाए जाने वाले 5 फूड्स बता रहे हैं।
कब्ज क्यों होती है- kabj kyon hoti hai
डॉ. दीक्षा की मानें तो आयुर्वेद के अनुसार, कब्ज की समस्या शरीर में वात दोष को संतुलन बिगड़ने के कारण होती है। जब शरीर में इसकी मात्रा अधिक हो जाती है, तो इससे कब्ज की समस्या होती है। शरीर में वात असंतुलन के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जिनमें शामिल हैं...
- माइंडफुल ईटिंग न करना
- फास्ट फूड्स, ठंडे, रूखे, मसालेदार, तले हुए फूड्स का अधिक सेवन
- पानी कम पीना
- आपके आहार में डाइट्री फाइबर की कमी होना
- मेटाबॉलिज्म धीमा होना
- नींद ठीक से न आना
- रात को देर से खाना
- शारीरिक रूप से एक्टिव न रहना और गतिहीन जीवनशैली
कब्ज दूर करने के लिए सुबह क्या खाएं- What To Eat Morning For Constipation
1. खजूर खाएं
खजूर स्वाद में मीठे और प्रकृति में ठंडे होते हैं। शरीर में वात और पित्त दोनों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह फाइबर से भी भरपूर होते हैं, जिससे ये कब्ज से भी राहत प्रदान करते हैं। इसके लिए आपको बस रातभर पानी में भीगे 2-3 भीगे सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ खाने हैं।
2. मेथी के बीज खाएं
आपको 1 चम्मच मेथी के बीज को रातभर पानी में भिगोकर रखना है, फिर सुबह खाली पेट इनका सेवन करना है। इसके अलावा मेथी के बीज का पाउडर बनाकर रात में सोने से पहले एक चम्मच गर्म पानी के साथ भी ले सकते हैं। यह अतिरिक्त वात और कफ वाले लोगों के लिए बेस्ट विकल्प है। हालंकि पित्त प्रकृति (गर्मी की समस्या) वाले लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।
इसे भी पढें: सौंफ का पानी पानी पीने से कई स्किन प्रोबलेम्स रहती हैं दूर, जानें पीने का सही तरका
View this post on Instagram
3. गाय का घी खाएं
यह एक नेचुरल मेटाबलिज्म बूस्टर है। यह आपको हेल्दी फैट प्रदान करता है, जो कि फैट में घुलनशील विटामिन और मिनरल्स के अवशोषण में मदद करता है जैसे विटामिन ए, डी, ई और के। आप कब्ज से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास गर्म गाय के दूध में 1 चम्मच गाय का घी मिलाकर पी सकते हैं, यह पुरानी कब्ज वाले लोगों के लिए बेस्ट नुस्खा है।
4. आंवला खाएं
आंवला में रेचक गुण होते हैं, आप एक चम्मच आंवला पाउडर या ताजे आंवला का रस (3 आंवला) के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। यह सभी के लिए फायदेमंद है।
इसे भी पढें: रात में गर्म पानी में मिलाकर पिएं शहद, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
5. भीगी किशमिश खाएं
रातभर पानी में भीगी काली किशमिश खाने से भी बाउल मूवमेंट को ठीक करने में मदद मिलती है, क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होती हैं। लेकिन किशमिश को भिगोकर ही खाएं। कब्ज के लिए आप लिए आप मुठ्ठी भर भीगी किशमिश खा सकते हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version