गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, आएगा निखार और बढ़ेगी चमक

Face Care in Summer: गर्मियों में चेहरे को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। जानें गर्मी में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, आएगा निखार और बढ़ेगी चमक


Face Care in Summer in Hindi: गर्मियों में धूप, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और पसीने की वजह से त्वचा खराब होने लगती है। गर्मी के मौसम में त्वचा पर टैनिंग होने लगती है। स्किन काली नजर आने लगती है और खूबसूरती कम होने लगती है। इतना ही नहीं, गर्मियों में कई बार धूप की वजह से चेहरे पर रेडनेस और जलन भी महसूस होने लगती है। इसलिए सर्दियों के साथ ही गर्मियों में भी त्वचा की पूरी देखभाल करनी बहुत जरूरी होती है। खासकर, चेहरे को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अक्सर लोग चेहरे पर सनस्क्रीन लगाकर बाहर निकलते हैं, यह बहुत जरूरी भी होता है। लेकिन इसके साथ ही, अगर आप अपने चेहरे पर कुछ दूसरी चीजों को भी अप्लाई करेंगे, तो इससे काफी असर देखने को मिल सकता है। इन चीजों को लगाने से आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी। चेहरे की जलन, रेडनेस और खुजली से भी राहत मिलेगी। तो चलिए, जानते हैं गर्मी में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? (Garmi me Chehre par Kya Lagana Chahiye)

गर्मी में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?- What to Apply on Face in Summer in Hindi

aloe vera for face

1. एलोवेरा

गर्मी के मौसम में चेहरे पर एलोवेरा लगाना काफी अच्छा होता है। एलोवेरा ठंडा होता है, इससे चेहरे की त्वचा का धूप से बचाव होता है। साथ ही, रेडनेस और जलन में भी आराम मिलता है। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे चेहरा ग्लोइंग और चमकदार बनता है। एलोवेरा चेहरे से टैनिंग, दाग-धब्बों और झाइयों को मिटाने में भी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। गर्मी में चेहरे पर रोजाना एलोवेरा लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह चेहरे पर जरूर लगाएं ये 5 चीजें, बढ़ने लगेगा ग्लो

2. मुल्तानी मिट्टी 

गर्मी में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाना भी फायदेमंद हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी को ऑयल स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी भी चेहरे की त्वचा को ठंडा रखने में मदद करती है। साथ ही, मुल्तानी मिट्टी चेहरे के मुहासों, दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स को मिटाने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। लेकिन अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो मुल्तानी मिट्टी का रोजाना इस्तेमाल करने से बचें।

3. चंदन पाउडर

चंदन पाउडर भी ठंडा होता है। इसलिए आप चाहें तो चंदन पाउडर को भी गर्मी में चेहरे पर लगा सकते हैं। चंदन पाउडर टैनिंग और कील-मुहांसों को हटाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, चंदन पाउडर चेहरे को ठंडक प्रदान करता है। चंदन पाउडर से चेहरे की त्वचा पर निखार आता है और खूबसूरती भी बढ़ती है। 

coconut oil for face

4. नारियल का तेल

गर्मी में चेहरे पर नारियल का तेल भी लगाया जा सकता है। नारियल के तेल में शीलत गुण होते हैं, जो त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। नारियल तेल चेहरे की रेडनेस और खुजली को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। नारियल तेल से चेहरे की त्वचा मॉइश्चराइज होती है। साथ ही, फोड़े-फुंसियों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें- रात को सोते समय चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

5. दही

गर्मियों में दही का सेवन करना फायदेमंद होता है। उसी तरह दही को चेहरे पर लगाना भी अच्छा होता है। चेहरे पर दही लगाने से ग्लो बढ़ता है। साथ ही चेहरे की स्किन मुलायम और खूबसूरत भी बनती है। दही में मौजूद गुणों की वजह से चेहरे की रंगत में भी निखार आता है। आप सप्ताह में एक दिन चेहरे पर दही अप्लाई कर सकते हैं। इससे चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।

आप भी गर्मियों में चेहरे को ठंडक प्रदान करने के लिए और चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए एलोवेरा, मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, नारियल तेल और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर इन चीजों को लगाने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

Read Next

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए लगाएं ग्रीन टी के 3 फेस पैक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version