
What to Apply on Face After Washing in Hindi: हम सभी खूबसूरत, निखरी और दाग-धब्बों से मुक्त त्वचा चाहते हैं। इसके लिए महिला हो या पुरुष, सभी अपनी स्किन का खास ख्याल रखते हैं। चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अकसर लोग चेहरे को धोने से पहले कई चीजों को अप्लाई करते हैं। लोग चेहरे पर एलोवेरा, बेसन, नारियल का तेल, नींबू का रस, हल्दी जैसी चीजों को अप्लाई करते हैं। फिर धो देते हैं। लेकिन चेहरे की केयर सिर्फ धोने से पहले नहीं, बल्कि बाद में भी किया जाना बहुत जरूरी होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चेहरा धोने के बाद क्या लगाएं? या फिर चेहरा धोने के बाद क्या लगाना चाहिए? (Chehra Dhone ke Bad Kya Lagaye)
चेहरा धोने के बाद क्या लगाना चाहिए?- What to Apply on Face After Washing in Hindi
1. टोनर अप्लाई करें
चेहरा धोने के बाद आप अपनी स्किन पर टोनर अप्लाई कर सकते हैं। आप हाइड्रेटिंग टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे की स्किन हाइड्रेट होती है, स्किन में चमक बनी रहती है। क्लींजिंग करने के बाद हमेशा टोनर का यूज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Foods for Glowing Skin: रोज खाएं ये 5 चीजें, चेहरा बनेगा ग्लोइंग और खूबसूरत
2. मॉइश्चराइजर लगाएं
चेहरा धोने के बाद स्किन को मॉइश्चराइज करना जरूर होता है। चेहरे को मॉइश्चराइज करने से स्किन को नमी प्रदान होती है। ड्राई, रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा मिलता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो एलोवेरा या नारियल तेल युक्त मॉइश्चराइजर अप्लाई कर सकते हैं। अगर स्किन ऑयली है, तो अधिक क्रीमी मॉइश्चराइजर अप्लाई करने से बचें।
3. सनस्क्रीन
मौसम कोई भी हो, चेहरा धोने के बाद स्किन पर सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करना चाहिए। सनस्क्रीन लगाने से स्किन का धूप की हानिकारक किरणों से बचाव होता है। स्किन को धूप से बचाने के लिए आपको एसपीएफ 40 या 50 का इस्तेमाल करना चाहिए। सनस्क्रीन लगाने से चेहरे की स्किन सन टैन से बचेगी।
4. सीरम
आप अपने चेहरे को धोने के बाद सीरम भी अप्लाई कर सकते हैं। आप अपने स्किन को ध्यान में रखकर सीरम का चुनाव करें। अगर आपके चेहरे पर एजिंग के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आप एंटीएजिंग सीरम अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे, पिंगमेंटेशन आदि की समस्या है, तो आप विटामिन सी सीरम अप्लाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, आएगा निखार
What Should I Apply on Face After Face Wash: चेहरा धोने के बाद आप टोनर, मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और सीरम अप्लाई कर सकते हैं। इन चीजों को चेहरे पर लागना बहुत जरूरी होता है। इनसे स्किन मॉइश्चराइजर होती है, स्किन में नमी बनी रहती है और स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version