सर्दियों में फेस वॉश के बाद चेहरे पर लगाएं ये 4 स्किन केयर प्रोडक्ट्स, सॉफ्ट रहेगी स्किन

सर्दियों में चेहरे का अतिरिक्त ध्यान रखना जरूरी होता है। चेहरा धोने के बाद आप इन चीजों को लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में फेस वॉश के बाद चेहरे पर लगाएं ये 4 स्किन केयर प्रोडक्ट्स, सॉफ्ट रहेगी स्किन


Skin Care Products to Apply on Face: सर्दियों में आपको अपनी स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। दरअसल, सर्दियों में शुष्क हवाओं की वजह से स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में त्वचा पर पपड़ी जमने लगती है और स्किन खराब नजर आने लगती है। इसलिए सर्दियों में आपको अपनी त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत होती है। खासकर, फेस वॉश करने के बाद चेहरे की केयर करना जरूरी होता है। इसके लिए आपको अपने चेहरे को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। इसके साथ ही, फेस वॉश के बाद आपको चेहरे पर कई अन्य प्रोडक्ट्स भी अप्लाई करने चाहिए। सर्दियों में फेस वॉश करने के बाद आपको इन प्रोडक्ट्स को अप्लाई करें। खूबसूरत मेकओवर, पश्चिम विहार की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानें फेस वॉश के बाद चेहरे पर क्या लगाएं

सर्दियों में फेस वॉश के बाद लगाएं ये चीजें- Products to Apply After Washing Face in Winters in Hindi

1. टोनर 

फेस वॉश करने के बाद आप सबसे पहले अपने चेहरे को पोंछ लें। इसके बाद चेहरे पर कोई टोनर लगाएं। आप चाहें तो किसी कंपनी का टोनर लगा सकते हैं। या फिर गुलाब जल टोनर भी अप्लाई कर सकते हैं। टोनर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। सर्दियों में टोनर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इस मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए आपको टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

2. मॉइश्चराइजर

टोनर अप्लाई करने के बाद आप मॉइश्चराइजर का अप्लाई करें। आपको अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर का चुनाव करना चाहिए। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको फ्रेग्नेंस फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, अगर आपकी स्किन नॉर्मल है, तो आप अपना पसंदीदा मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। आप चाहें तो होममेड मॉइश्चराइजर भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप शिया बटर या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए शिवानी लगाती हैं हल्दी और दूध का पेस्ट, आप भी कर सकते हैं ट्राई  

skin care

3. सनस्क्रीन

अकसर लोग गर्मियों में सनस्क्रीन अप्लाई करते हैं। लेकिन आपको सर्दियों में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। दरअसल, सर्दियों में भी हम अपना समय धूप में बिताते हैं। इससे स्किन पर टैनिंग होने लगती है और त्वचा डैमेज होती है। इसलिए सर्दियों में फेस वॉश के बाद आपको अपने चेहरे पर सनस्क्रीन भी जरूर अप्लाई करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- धूप से आने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जो दूर करेंगे टैनिंग और देंगे ठंडक का एहसास

4. सीरम

सर्दियों में फेस वॉश के बाद आपको चेहरे पर सीरम भी जरूर अप्लाई करना चाहिए। आप सर्दियों में विटामिन सी या फिर एंटीएजिंग सीरम अप्लाई कर सकते हैं। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार सीरम का चुनाव कर सकते हैं। 

Read Next

एक्ने प्रोन स्किन है तो सर्दियों में लगाएं ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version