What To Apply On Body In Winter: सर्दियों में चेहरे के साथ शरीर को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं स्किन को ड्राई बनाने के साथ स्किन के ग्लो को भी कम करती हैं। अक्सर इस मौसम में स्किन काफी खुरदुरी भी हो जाती है। इस कारण सर्दी में ऊनी कपड़े पहनने के बाद शरीर पर खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है। बहुत से लोग सर्दी मे स्किन को मॉइश्चराइजर रखने के लिए कई तरह की क्रीम और लोशन का उपयोग करते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों को लगाने से भी स्किन को रूखापन कम नहीं होता है। सर्दी में अगर आप भी स्किन को मुलायम बनाने के साथ मॉइश्चराइज भी रखना चाहते हैं, तो शरीर पर इन चीजों को लगा सकते हैं। ये चीजें लगाने से स्किन को लंबे समय तक पोषण मिलेगा और रंगत में भी निखार आएगा। नहाने के बाद इन चीजों को लगाने से स्किन शाइनी भी बनेगी। आइए जानते हैं सर्दियों में शरीर पर क्या लगाएं।
1.नारियल तेल
सर्दियों में स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए नारियल तेल को शरीर पर लगाया जा सकता है। नारियल तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण रैशेज को दूर करने के साथ शरीर की खुजली को भी शांत करेंगे। नारियल तेल शरीर को पोषण देने के साथ त्वचा को मुलायम बनाता है। इसका इस्तेमाल से स्किन को ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन मुलायम बनती है। रात को सोने से पहले या नहाने के बाद पूरे शरीर पर नारियल तेल को लगाएं।
2. मलाई
सर्दियों में स्किन को पोषण देने के लिए मलाई भी लगा सकते है। मलाई नेचुरल मॉइश्चराइजर होने के साथ स्किन को मुलायम भी बनाती है। मलाई को स्किन पर लगाने से स्किन पर होने वाली खुलजी से राहत मिलती है। मलाई स्किन को चमकदार बनाने के साथ टैनिंग को भी दूर करती है। मलाई को रात को सोने से पहले पूरे शरीर पर मसाज करके लगाएं या फिर सोने से पहले शरीर पर लगाएं।
3. एलोवेरा जेल
सर्दियों में स्किन के लिए एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण स्किन को अदरूनी तौर पर पोषण देने के साथ इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल को पूरे शरीर पर लगाएं। उसके 20 मिनट के बाद नहा लें, ऐसा करने से स्किन मुलायम बनती है और ड्राईनेस की समस्या दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए लगाएं मसूर दाल से बने ये 3 फेस पैक, ग्लोइंग बनी रहेगी स्किन
4. ग्लिसरीन
विंटर में शरीर की देखभाल के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्लिसरीन शरीर को मॉइश्चराइज करने के साथ स्किन को सॉफ्ट बनाता है। ग्लिसरीन को शरीर पर लगाने के लिए 2 चम्मच ग्लिसरीन और 2 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को शरीर पर 20 मिनट के लिए लगाएं उसके बाद स्नान करें। ऐसा करने से शरीर की ड्राईनेस दूर होगी और रंगत में सुधार आएगा।
सर्दियों में शरीर पर इन चीजों को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, शरीर पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik