Doctor Verified

मूली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानें ऐसी 5 चीजें जो हो सकती हैं नुकसानदायक

मूली खाने के बाद आपको कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाह‍िए, जानें एक्सपर्ट से
  • SHARE
  • FOLLOW
मूली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानें ऐसी 5 चीजें जो हो सकती हैं नुकसानदायक


मूली ठंड के द‍िनों में खाई जाने वाली एक बेहतरीन सब्‍जी है। हम कई तरह से मूली का सेवन करते हैं जैसे सलाद में, मूली के पराठे भी खाए जाते हैं, मूली की भुरजी या सब्‍जी भी बनाकर खाई जाती है। हालांक‍ि मूली में कई पोषक तत्‍व होने के बाद भी इसका सेवन कई चीजों के साथ नहीं करना चाह‍िए। कुछ चीजों को साथ में खा ल‍िया जाए तो शरीर को बीमार बना सकता है, इसल‍िए इस बात पर ध्‍यान देना जरूरी है क‍ि जो 2 चीजें एक साथ आने पर र‍िएक्‍ट कर रही हैं उन्‍हें एक साथ खाया नहीं जाना चाह‍िए जैसे मूली को जब प्रोटीन या व‍िटाम‍िन सी के साथ लेंगे तो कब्‍ज की समस्‍या बढ़ेगी। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के वेलनेस डाइट क्‍लीन‍िक की डायटीश‍ियन डॉ स्‍म‍िता सिंह से बात की।

milk and radish

image source:google

1. मूली के साथ दूध का सेवन न करें (Avoid radish + Milk)

आपको मूली के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाह‍िए। मूली खा रहे हैं तो आपको दूध से बनी चीज या दूध का सेवन अवॉइड करना चाह‍िए। दूध का सेवन खट्टी चीजों के साथ नहीं क‍िया जाता और दूध में खट्टापन होतो है। इससे आपको त्‍वचा से जुड़ी समस्‍या हो सकती है। अगर आपने दूध का सेवन सुबह क‍िया है तो ध्‍यान रखें क‍ि मूली का सेवन शाम से पहले न करें। कोश‍िश करें क‍ि दोनों चीजें एक द‍िन में न खाएं। दोनों के बीच गैप रखना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें- एक दिन में कितनी गाजर खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ज्यादा गाजर खाने के नुकसान

2. मूली के साथ खीरे का सेवन न करें (Avoid radish + Cucumber)

कई लोग सलाद में मूली और खीरे का सेवन साथ करते हैं पर इन 2 चीजों का सेवन भी साथ में नहीं करना चाह‍िए। खीरे में एस्‍कॉर्बिनाज़ होता है, ये व‍िटाम‍िन सी को सोकने का काम करता है। इन दोनों चीजों का सेवन साथ नहीं क‍िया जाना चाह‍िए। आपको सलाद में भी इन 2 चीजों का म‍िश्रण नहीं बनाना है, कई लोग इसे सब्‍जी में साथ इस्‍तेमाल करते हैं पर आपको इससे त्‍वचा संबंधी श‍िकायत हो सकती है।

3. मूली के साथ संतरे का सेवन न करें (Avoid radish + Orange)

orange and radish

image source:google

मूली के साथ संतरे का सेवन नहीं करना चाह‍िए। ये कॉम्‍ब‍िनेशन भी आपकी तबीयत ब‍िगाड़ सकता है। अगर आपने मूली की सब्‍जी का सेवन क‍िया है तो उसके तुरंत बाद संतरा न खाएं। अगर आप ये कॉम्‍ब‍िनेशन का सेवन करेंगे तो आपको पेट संबंध‍ित श‍िकायतें हो सकती हैं। मूली और संतरे का कॉम्‍ब‍िनेशन खासकर बड़ी उम्र के लोगों को नहीं करना चाह‍िए, उनका पाचन तंत्र युवकों के मुकाबले ज्‍यादा कमजोर होता है। आप दोनों चीजों के बीच 4 से 5 घंटे का गैप कर सकते हैं।

4. मूली के साथ करेला न खाएं (Avoid radish + Bittergourd)

आपको मूली के साथ करेले का सेवन नहीं करना चाह‍िए, एक्‍सपर्ट के मुताब‍िक इससे सांस से जुड़ी समस्‍या हो सकती है। आपको करेला खाने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाह‍िए। इससे सांस और द‍िल से जुड़ी समस्‍या हो सकती है। मूली में लैक्‍सेट‍िव गुण पाए जाते हैं ज‍िससे पेट खराब होने की समस्‍या हो सकती है। आप दोनों के बीज सुबह और शाम का गैप जरूर करें। 

इसे भी पढ़ें- एक दिन में कितनी गाजर खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ज्यादा गाजर खाने के नुकसान

5. मूली के साथ चाय न प‍िएं (Avoid radish + Tea)

मूली के साथ चाय का सेवन करने से आपको एस‍िड‍िटी, कब्‍ज की समस्‍या हो सकती है। आपको चाय पीने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाह‍िए। मूली की तासीर ठंडी होती है, जब इसे गरम चीजों के साथ ल‍िया जाता है तो उसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है। 

मूली का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल लो होता है ज‍िन्‍हें लो शुगर की समस्‍या है उन्‍हें डॉक्‍टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाह‍िए।

main image source:google

Read Next

एक दिन में कितनी गाजर खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ज्यादा गाजर खाने के नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version