Doctor Verified

वेक-अप स्ट्रोक क्या है? जानें किन लोगों में रहता है इसका खतरा और बचाव के उपाय

What is Wake Up Stroke: वेक अप स्ट्रोक एक ऐसा स्ट्रोक है, जो सुबह के समय आता है, जानें इसके कारण और बचाव।
  • SHARE
  • FOLLOW
वेक-अप स्ट्रोक क्या है? जानें किन लोगों में रहता है इसका खतरा और बचाव के उपाय


What is Wake Up Stroke: शरीर को बीमारियों और समस्याओं से बचाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्ट्रोक और अटैक जैसी परेशानियां भी जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण होती हैं। स्ट्रोक या मस्तिष्क का दौरा पड़ना एक गंभीर परेशानी है और इसे नजरअंदाज करने से कई गंभीर स्थितियों का खतरा रहता है। ऐसा ही एक तरह का स्ट्रोक है, जो सुबह के समय सबसे ज्यादा आता है। इस स्थिति को वेक अप स्ट्रोक कहते हैं। यह स्ट्रोक का ही एक प्रकार है। आइए इस लख में विस्तार से जानते हैं, वेक अप स्ट्रोक क्या है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

वेक अप स्ट्रोक क्या है?- What is Wake Up Stroke in Hindi

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "वेक अप स्ट्रोक एक ऐसा स्ट्रोक है, जो सुबह के समय आता है। वेक अप स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा मोटे इंसान और अधिक उम्र वाले लोगों में होता है। वेक अप स्ट्रोक काफी डरावना है और इसकी वजह से जान जाने का भी खतरा रहता है।"

 What Causes Wake Up Stroke in Hindi

इसे भी पढ़ें: इस्केमिक स्ट्रोक आने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें बचाव

वेक अप स्ट्रोक के कारण- What Causes Wake Up Stroke in Hindi

वेक अप स्ट्रोक के मुख्य कारण इस तरह से हैं-

1. ब्लड क्लॉट्स: ब्लड क्लॉट्स जमने के कारण भी वेक अप स्ट्रोक का खतरा रहता है, इसकी वजह से जान भी जा सकती है। 

2. हाई ब्लड प्रेशर: हाई ब्लड प्रेशर (हाईपरटेंशन) के मरीजों में वेक अप स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

3. शराब और नशे का सेवन: ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा शराब पीते हैं, स्मोकिंग करते हैं या तंबाकू का सेवन करते हैं, उनमें वेक अप स्ट्रोक का खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रोक से बचाव के लिए बहुत कारगर है FAST फॉर्मूला, जानें इसके बारे में

वेक अप स्ट्रोक के लक्षण- Wake Up Stroke Symptoms in Hindi

वेक अप स्ट्रोक के लक्षण इस प्रकार से हैं-

1. अचानक माथे में दर्द: स्ट्रोक के समय व्यक्ति को माथे में अचानक दर्द का अनुभव हो सकता है।

2. धुंधला दिखाई देना: धुंधला दिखाई देना भी वेक अप स्ट्रोक का एक लक्षण हो सकता है।

3. अचानक दिल की धड़कन बढ़ना: वेक अप स्ट्रोक आने से दिल की धड़कन बढ़ जाती है। 

चक्कर आना, मुंह टेढ़ा हो जाना जैसे लक्षण भी वेक अप स्ट्रोक के समय दिखते हैं।

वेक अप स्ट्रोक से बचाव- Wake Up Stroke Prevention in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, स्मोकिंग, मोटापा, शराब का बहुत ज्यादा सेवन समेत कुछ परेशानियों के कारण वेक अप स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। वेक अप स्ट्रोक से बचने के लिए आपको इन स्थितियों को कंट्रोल में रखना चाहिए। हेल्दी डाइट का सेवन और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से स्ट्रोक जैसी परेशानियों का खतरा कम होता है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

धूल और धुआं जैसे प्रदूषकों के कारण हो सकती है इंटरस्टीशियल लंग डिजीज, जानें लक्षण और बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version