Expert

World Malaria Day 2023: अलग होते हैं मलेरिया और डेंगू के लक्षण, ऐसे करें पहचान

World Malaria Day 2023 : मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।

Ashu Kumar Das
Written by: Ashu Kumar DasUpdated at: Apr 25, 2023 12:18 IST
World Malaria Day 2023: अलग होते हैं मलेरिया और डेंगू के लक्षण, ऐसे करें पहचान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

World Malaria Day 2023: गर्मी का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मच्छरों से बचना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इनकी वजह से कई बीमारियां हमारे अंदर पनपती हैं। मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बाद शरीर को रिकवर होने में भी बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाती है। मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, पीला बुखार, जीका वायरस, जापानी मस्तिष्ककोप, लसीका फाइलेरिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। मच्छरों के काटने की वजह से सबसे ज्यादा मलेरिया के मामले सामने आते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 2021 में इस घातक बीमारी से 6,19,000 लोगों की मौत हुई थी। लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मलेरिया के अलावा मच्छरों की वजह अन्य कई बीमारियां भी होती हैं। डेंगू ऐसी ही एक बीमारी है, जिसे कई लोग मलेरिया समझ लेते हैं। विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2023) के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं मलेरिया और डेंगू में अंतर साथ ही दोनों बीमारियों से बचाव के टिप्स। 

इसे भी पढ़ेंः मच्छरों से बचाने वाला कॉइल सेहत के लिए है हानिकारक, डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

Difference-Between-Dengue-and-Malaria

मलेरिया क्या है? - What is Malaria

बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ. अतुल भसीन का कहना है कि मलेरिया मादा 'एनाफिलीज' मच्छर के काटने से से फैलती है। ये मादा मच्छर आमतौर पर गंदे और दूषित पानी में पनपते हैं। मच्छर के काटने के 8 से 10 दिन के बाद मलेरिया के लक्षण किसी व्यक्ति में दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षण।

मलेरिया के लक्षण - Symptoms of Malaria in Hindi

  • ठंड (कंपकंपी) के साथ बुखार
  • सिरदर्द
  • उल्टी
  • कमजोरी और थकान
  • आंखों का रंग पीला होना
  • पसीना के साथ बुखार कम होना
  • हाथ पैरों खासकर जोड़ों में दर्द
  • शरीर में दर्द रहना

डेंगू क्या है? - What is Dengue?

डेंगू के मच्छर अमूमन बारिश के मौसम में पनपते हैं। डेंगू के लक्षण 3 से 15 दिनों तक दिखाई नहीं देते हैं। डेंगू होने पर आम तौर पर लोग इसे फ्लू या वायरल इंफेक्शन मान लेते हैं। आप नीचे दिए गए लक्षणों से डेंगू को पहचान सकते हैं।

डेंगू के लक्षण - Symptoms of Dengue in Hindi

  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • जोड़ों में दर्द
  • पीठ में दर्द
  • शरीर में खून की कमी
  • त्वचा के रंग में बदलाव

Difference-Between-Dengue-and-Malaria

डेंगू और मलेरिया से बचाव के टिप्स - Dengue and Malaria Prevention Tips

  • घर में रखे हुए गमले, कूलर और आसपास के क्षेत्र में पानी को लंबे समय तक जमा न होने दें।
  • कूलर को सप्ताह में एक बार साफ जरूर करें।
  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
  • पानी की टंकियों और पानी भरे हुए बर्तनों को ढक कर रखें।
  • अगर आपके आसपास मच्छर पनप गए हैं, तो कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करें।
  • गर्मी के मौसम में अगर आपको बार-बार बुखार आ रहा है, तो डॉक्टर से टेस्ट करवाएं।

Pic Credit : Freepik.com

With Inputs : Dr Atul Bhasin, Director, Internal Medicine at BLK-Max Super Speciality Hospital

Disclaimer