What Does Homesickness Feel Like: काम और पढ़ाई के लिए कई लोग अपना घर छोड़कर दूसरे शहरों में रहते हैं। लंबे समय तक परिवार से दूर रहने से कई लोगों को एंग्जाइटी होने लगती है। ऐसे में वो स्ट्रेस महसूस करते हैं या बीमार होने लगते हैं। इस स्थिति को होमसिकनेस कहा जाता है। होमसिकनेस कोई बीमारी नहीं बल्कि एक मानसिक स्थिति है। जब व्यक्ति लंबे समय तक अपने करीबियों से दूर रहता है, तो ऐसे में उसे एंग्जाइटी और स्ट्रेस महसूस होने लगता है। ऐसे में व्यक्ति अकेलापन भी महसूस करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं होमसिकनेस होने के क्या कारण हो सकते हैं? इसके अलावा, होमसिकनेस होने पर व्यक्ति में क्या संकेत नजर आते हैं? आइये इस लेख में माध्यम से जानें इस बारे में।
पहले जानें होमसिकनेस क्या होता है?
होमसिकनेस एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति अपनों से दूर रहने पर एंग्जाइटी और स्ट्रेस में रहता है। ज्यादा समय तक दूर रहने से वो बीमार होने लगता है। यह स्थिति अकेलेपन के डर के कारण भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- बार-बार आती है घर की याद? जानें होमसिकनेस से डील करने के कुछ तरीके
होमसिकनेस होने के क्या कारण होते हैं? What Is Homesickness
- होमसिकनेस होने का कारण किसी करीबी का दूर होना या अपनों की याद आना भी हो सकता है।
- व्यक्ति के अकेले रहने और ज्यादा लोगों से कनेक्ट न रहने की वजह से उसे होमसिकनेस हो सकती है।
- किसी करीबी को खो देने या स्ट्रेस में होने की वजह से भी होमसिकनेस हो सकती है।
- बचपन का कोई सदमा या फैमिली से लंबे समय तक दूर रहने की वजह से यह परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- मन के खालीपन को दूर करने के लिए परिवार और रिश्तों का साथ ज़रूरी, रिश्तों में ऐसे बढ़ाएं मिठास
होमसिकनेस होने पर व्यक्ति में क्या लक्षण नजर आते हैं? Signs and Symptoms of Homesickness
- अक्सर एंग्जाइटी और स्ट्रेस महसूस होना। किसी भी काम पर फोकस करने में परेशानी होना।
- अक्सर गुस्से में रहना और लोगों से दूरी बना लेना।
- अकेले होने पर बैचेन महसूस करना और फैमिली की बार-बार याद आना।
- किसी भी काम को करने में मोटिवेशन न रहना और अक्सर उदास महसूस करना।
- ऐसे में कुछ लोग बीमार भी हो जाते हैं। उन्हें सिरदर्द और थकावट महसूस होती है।
- सोने में परेशानी होना और हर वक़्त शरीर में दर्द महसूस करना भी होमसिकनेस का संकेत हो सकता है।
होमसिकनेस से कैसे डील कर सकते हैं? How To Deal With Homesickness
- अपने दोस्तों और करीबियों से कनेक्ट रहें। रोज उनके लिए समय जरूर निकालें।
- परिवार से ज्यादा दिन तक दूर न रहें। समय मिलने पर मिलने पर घर जाते रहें।
- नए लोगों से मिले और कनेक्ट रहें। खुद को कभी भी अकेला न रहने दें।
- नई-नई चीज़े सीखें और अपना माइंड रिलैक्स रखें।
इस लेख में हमने जाना कि होमसिकनेस होने के क्या कारण होते हैं और इनसे कैसे डील कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।