क्या होती है ईयर कैंडलिंग, जानें इसके फायदे और नुकसान

कान में जमा मैल की सफाई के लिए अपनाएं जाने वाले ईयर कैंडलिंग के तरीके के बारें पढ़े। हालांकि ये तरीका सुरक्षित नहीं माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या होती है ईयर कैंडलिंग, जानें इसके फायदे और नुकसान


काम की सफाई जरूरी होती है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी ये बात है कि आप कैसे उसको साफ करते है। अक्सर घरों में सलाई में रूई लगाकर या हेयर पिन से कान साफ करते रहे है। ये ठीक नहीं है। इससेस कानों को नुकसान पंहुचता है। आजकल आज कल सैलून और ब्यूटी पार्लर मे ईयर कैंडलिंग का काफी चलन में है। इसका प्रयोग कान का मैल निकलाने के लिए किया जाता रहा है। प्राचीन ईजिप्ट में ईयर कैंडलिंग की प्रक्रिया बहुत पापुलर रही है। हालांकि इसे भी सुरक्षित नहीं माना जाता है।

क्या होती है ईयर कैंडलिंग

कानों की मैल को दूर करने के लिए ईयर कैंडलिंग का तरीका लंबे समय से अपनाया जा रहा है। इस नुस्खे के तहत टिशु से कान को कवर करके मोमबत्ती जलाई जाती है। इसमें मोमबत्ती का एक कोना कान के भीतर होता है और दूसरे पर चिंगारी रहती है। इसमें नीचे की तरफ भाप आती है जो सीधे कान में जाती है। जिससे कान का मैल गर्म होकर पिघल जाता है।  यह उपाय वे लोग अकसर अपनाते हैं जिनके कान में खुजली या जलन रहती है।

ईयर कैंडलिंग के नुकसान

मोमबती के सिरे पर लगी आग की वजह से यह प्रक्रिया काफी खतरनाक साबित हो सकती है। कान में मोमबत्ती जलाकर मोम डालने से भी मैल नहीं निकलेगी। इससे कान जाम हो सकते हैं या फिर संक्रमण का खतरा रहता है। एफडीए इस मामले में चेतावनी देती है कि ऐसा करने से न केवल कान की नली बंद हो सकती है वरन कान का पर्दा भी फट सकता है। इससे त्वचा के अनय अंगों के जल जाने का खतरा भी रहता है। अगर कान की मैल को हटाना चाहते हैं तो गर्म पानी से ऊपर-ऊपर साफ करें और अपने कानों को शॉवर में कभी कभी रखें। इस तरीके से कान में जमा कड़ी से कडी मैल को गर्म किया जा सकता है और उसे ढ़ीला बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पंजों से फंगस को दूर करने के तरीके 

कान की मैल साफ करने की कोशिश अच्छी होने की बजाय बुरी साबित होती है। अगर मैल को निकालने के दौरान कान की नली में और गहरे धकेल दिया जाता है तो यह नुकसानदेह होती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article on Beauty in Hindi

Read Next

त्वचा और दिमाग पर बुरा प्रभाव डालते हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स, रखें ये सावधानियां

Disclaimer