Doctor Verified

खुद से अलग-थलक महसूस करना हो सकता है Chronic Emptiness का संकेत, जानें इस स्थिति के बारे में

क्या आप भी अक्सर खुद से अलग महसूस करने लगते हैं? यह स्थिति क्रोनिक एम्प्टीनेस से जुड़ी भी हो सकती है। जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
खुद से अलग-थलक महसूस करना हो सकता है Chronic Emptiness का संकेत, जानें इस स्थिति के बारे में


How To Deal With Chronic Emptiness: लोगों के बीच होने के बावजूद क्या आपको भी अकेला महसूस होता है? क्या आप भी खुद से अलग-थलक महसूस करने लगते हैं। ये संकेत क्रोनिक एम्प्टीनेस के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, यह एक मानसिक स्थिति होती है, जो भविष्य में मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर की वजह भी बन सकती है। इसे बॉर्डर लाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर का संकेत भी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्थिति क्यों होती है और यह क्यों होती है? इसके बारे में जानने के लिए हमने मनस्थली की फाउंडर-डायरेक्टर और सीनियर साइकेट्रिस्ट और डॉ. ज्योति कपूर से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 (24)

क्रोनिक एम्प्टीनेस क्या है? What is Chronic Emptiness

जब कोई व्यक्ति खुद से और दूसरों से डिस्कनेक्ट महसूस करने लगता है और उसे जीवन में कोई उद्देश्य नहीं मिल पाता है, तो इस स्थिति को क्रॉनिक एम्प्टीनेस कहा जाता है। अधिकतर मामलों में बॉर्डरलाइन पर्सनालिटी डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों में यह स्थिति देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें- बॉर्डरलाइन पर्सनालिटी डिसऑर्डर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, इस तरह से करें बचाव

क्रोनिक एम्प्टीनेस के क्या कारण है?

अगर कोई व्यक्ति किसी बड़े सदमे से बाहर निकला है, तो उसे यह समस्या हो सकती है। जिन लोगों को डिप्रेशन या बॉर्डर लाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर है, उन्हें यह समस्या हो सकती है। कोई ट्रामा से गुजरना या लम्बे समय तक स्ट्रेस में रहना भी इसकी वजह बन सकता हैं। ऐसे में व्यक्ति को ओवरथिंकिंग होने लगती है। व्यक्ति दूसरों से दूरी बनाना शुरू कर देता है। खुद से भी अलग महसूस होने लगता है। ऐसे में खुद पर काम करना बहुत जरूरी है वरना परेशानी बढ़ सकती है।

क्रोनिक एम्प्टीनेस से डील कैसे करें? How To Deal With Chronic Emptiness

  • सबसे पहले अपनी भावना समझें कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं और इसका क्या कारण हो सकता है।
  • कोई व्यक्ति हमारा कितना भी करीबी क्यों न हो, लेकिन हमें खुद से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है।
  • खुद को सहानुभूति दें और संभालने की कोशिश करें।
  • अपनी भावनाओं को समझें और परेशानी की वजह ढूंढने की कोशिश करें।
  • इस स्थिति से बाहर आने के लिए अपने इंट्रस्ट पर काम करना शुरू करें। उन कामों पर ध्यान लगाएं जिन्हें करके आप अच्छा महसूस करते हैं। इससे आपको अपनी भावनाओं पर काम करने में मदद मिलेगी।
  • सोशल कनेक्शन बनाएं और लोगों से कनेक्ट होने की कोशिश करें। इससे आपको दूसरों से कनेक्शन बनाने में मदद मिलेगी।
  • मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन और माइंडफुल पर काम करें। इससे आपको अपने विचारों को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
  • अगर आपके लिए अपनी भावनाओं को समझना मुश्किल हो रहा है, तो एक्सपर्ट से संपर्क करें। ऐसे में थेरेपी लेने से आपको काफी मदद मिलेगी।

 इसे भी पढ़ें- अचानक मूड बदलना हो सकता है बॉर्डरलाइन पर्सनालिटी डिसऑर्डर का संकेत, जानें इसे ठीक करने के 5 नैचुरल तरीके

इस लेख में हमने समझा क्रोनिक एम्प्टीनेस क्या है. साथ ही, इस स्थिति से बाहर कैसे आया जा सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

Read Next

एंजाइटी को कम करने में मदद करेंगे ये 3 प्राणायाम, रोजाना करने से मूड भी बनेगा बेहतर

Disclaimer