Doctor Verified

कैंसर आखिर होता क्या है? डॉक्टर से समझें सेल्स से कैसे बनती है यह बीमारी

What is Cancer in Hindi: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं सेल्स से कैंसर कैंसे बनता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कैंसर आखिर होता क्या है? डॉक्टर से समझें सेल्स से कैसे बनती है यह बीमारी


What is Cancer in Hindi: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीमारी के चलते हर साल लाखों की संख्या में लोगों की मौत होती है। कैंसर का इलाज अभी तक पूरी तरह संभव नहीं हो पाया है। पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि कैंसर आखिर होता क्या है और यह शरीर में बनता कैसे है? अगर नहीं, तो इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कैंसर के बारे में बताएंगे। हालांकि, शुरूआती स्टेज में अगर इसका इलाज शुरू कर दिया जाए तो काफी हद तक इसे ठीक किया जा सकता है। आइये कैंसर इम्योनोथेरेपिस्ट डॉ. जमाल खान से जानते हैं इस विषय के बारे में।

क्या होता है कैंसर?

कैंसर वैसे तो एक गंभीर और जानलेवा बीमारी होती है। कैंसर हर इंसान के अंदर होता है कैंसर की सेल्स सभी लोगों में बनती है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। जब शरीर में कैंसर सेल्स सामान्य से ज्यादा बनने लगते हैं और या फिर उन्हें कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है तो ऐसी स्थिति में कैंसर होता है और यह सेल्स कई बार शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैलने लगते हैं। इससे कैंसर होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Jamal A. Khan (@doctorjamalkhan)

सेल्स से कैंसर कैसे होता है?

डॉक्टर के मुताबिक हमारी शरीर में कैंसर सेल्स बनते हैं। जब इन सेल्स को नष्ट करने का तालमेल खत्म या गड़बड़ हो जाता है तो इससे कैंसर हो सकता है। हमारी शरीर में रोजाना मिलियन्स में सेल्स बनते हैं। हमारा जीवन सेल्स के बनने पर ही आधारित होता है। नए सेल्स बनने और पुराने सेल्स के खत्म होने की प्रक्रिया हमेशा चलती रहती है। शरीर में कुछ खराब सेल्स बनते हैं, जिसे कई बार शरीर नष्ट नहीं कर पाता है। आमतौर पर इम्यून सिस्टम इन सेल्स को नष्ट कर देता है। अगर कभी इम्यून सिस्टम शरीर में मौजूद किसी खराब सेल्स को पहचानने में असमर्थ हो जाता है या उसे नष्ट नहीं कर पाता है तो इसे कैंसर कहा जाता है। 

Read Next

सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाली वैक्सीन HPV प्रेग्नेंसी से पहले लगावाना असरदार है या बाद में? समझें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version