
What Happens When You Stop Eating Gluten: ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है जो गेहूं जैसे अनाजों में पाया जाता है। सीलिएक डिजीज और ग्लूटेन सेंसिटिविटी जैसी समस्याओं में ग्लूटेन फ्री डाइट लेने की सलाह दी जाती है। भारत में बड़े पैमाने पर गेहूं समेत ग्लूटेन युक्त अनाज का सेवन किया जाता है। ऐसे लोग जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी होती हैं, उनके लिए ग्लूटेन वाले फूड्स का सेवन करना गंभीर होता है। कुछ लोग वजन कम करने और पाचन से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए भी ग्लूटेन फ्री डाइट अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्लूटेन न खाने से आपके शरीर को नुकसान होते हैं? दरअसल, शरीर को हेल्दी रखने के लिए हर तरह के फूड्स का सेवन करना जरूरी है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं ग्लूटेन न खाने से आपके शरीर में क्या होता है?
ग्लूटेन खाना बंद करने से क्या होता है?- What Happens When You Stop Eating Gluten in Hindi
सिलिएक डिजीज, ग्लूटेन सेंसिटिविटी समेत एनीमिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों में ग्लूटेन फ्री डाइट लेने की सलाह दी जाती है। ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है, जिसकी शरीर में अधिकता होने पर कई तरह की परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। गेहूं, राई और सूजी जैसी चीजों में ग्लूटेन पाया जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि ग्लूटेन फ्री डाइट के फायदों के साथ-साथ इसके नुकसान भी हैं। दरअसल, ग्लूटेन मुक्त खाद्य पदार्थों में फाइबर की कमी होती है और इसका सेवन न करने से आपके शरीर में भी फाइबर की आपूर्ति कम होती है। इसकी वजह से पेट से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक ग्लूटेन फ्री डाइट का सेवन करने से आपके शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन कम हो जाता है और इसकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: ग्लूटेन फ्री अनाज कौन-कौन से हैं? जानिए इनके बारे में
ग्लूटेन फ्री डाइट का लंबे समय तक सेवन करने से आपके शरीर में ये लक्षण देखने कि मिल सकते हैं-
1. अगर आपको सिलिएक डिजीज या ग्लूटेन सेंसिटिविटी है तो इसका सेवन न करने से आपके पेट में सूजन कम होगी और पोषक तत्वों का अवशोषण सही ढंग से होगा। इससे आपका शरीर हेल्दी रहता है और एनर्जी बनी रहती है।
2. ग्लूटेन फ्री डाइट का बहुत ज्यादा सेवन करने की वजह से आपको टाइप 2 डायबिटीज का भी खतरा रहता है। इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन प्रभावित होता है।
3. ग्लूटेन का सेवन बंद करने से आपको मतली, चक्कर आने जैसी परेशानियां भी हो सकती है। अचानक ग्लूटेन फ्री अपनाने से ये लक्षण कुछ दिनों तक दिख सकते हैं।
4. ग्लूटेन फ्री का बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर में फाइबर की मात्रा कम होती है। इसकी वजह से आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
ग्लूटेन फ्री डाइट लेने पर डॉक्टर आपको कुछ ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं, जिनमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। वजन कम करने या किसी अन्य उद्देश्य से ग्लूटेन फ्री डाइट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर ग्लूटेन फ्री डाइट लेने पर आपको परेशानियां हो रही हों, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version