Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

क्या खाने से चेहरे की झाइयां खत्म हो जाती हैं? एक्सपर्ट से जानें

हेल्दी स्किन के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खों को फॉलो करते हैं। ऐसे में अगर आप झाइयों की समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन फूट्स को शामिल कर सकते हैं।

आज के समय में हेल्दी स्किन रखना हर किसी की पहली चाह होती है। हेल्दी स्किन पाने के लिए न सिर्फ हम कई तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं, ताकि स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सके। ऐसे में कई लोगों के चेहरे पर एक्ने, पिग्मेंटेशन और झाइयों की समस्या बढ़ जाती है। झाइयों के कारण स्किन काफी ज्यादा बेकार दिखने लगती है। ऐसे में कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिसके सेवन से झाइयों की समस्या को कम करने में मदद मिल सकते हैं। तो आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि झाइयां खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

झाइयां खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, झाइयों से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं-

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन सब्जियों में आयरन, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट्स और फोलेट के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। ये सब्जियां खून को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे एक्ने और दाग-धब्बों की समस्या कम हो सकती है और पिग्मेंटेशन भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या नींबू से पिग्मेंटेशन की समस्या सच में दूर होती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

2. ताजे फल

फल न सिर्फ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि ये आपकी स्किन के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। संतरा, नींबू, आंवला आदि फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। पपीता का सेवन आपके पाचन में सुधार करता है, जिससे स्किन को साफ रखने में मदद मिलती है। वहीं, सेब और अनार जैसे फलों का सेवन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं।

3. नट्स और बीज

झाइयां कम करने के लिए आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर नट्स और सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। बादाम, अलसी के बीज, अखरोट, काजू और चिया सीड्स का सेवन स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इन सीड्स और नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और जिंक होते हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, स्किन की सूजन को कम करते हैं, झाइयों की समस्या को कम करते हैं और एक्ने के कारण होने वाले दाग धब्बों को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

01 (55)

4. दही और प्रोबायोटिक फूड्स

दही का सेवन आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है, जिसके सेवन से आपका पाचन बेहतर रहता है और यह स्किन पर सीधा असर डालते हैं। इतना ही नहीं, दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है और झाइयां कम होती है।

इसे भी पढ़ें: झाइयां जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें सही इलाज

5. हल्दी और अदरक

हल्दी और अदरक का सेवन भी झाइयों को कम करने में मदद कर सकता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन की सूजन और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। जबकि अदरक भी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिस कारण आप इसे अपने खाने में सीमित मात्रा में शामिल कर सकते हैं।

झाइयां होने पर किन चीजों के सेवन से बचें?

झाइयां होने पर कुछ चीजों का सेवन आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनसे बचने की सलाह दी जाती है, जैसे-

  • ज्यादा तला-भुना खाना
  • बहुत ज्यादा मीठा खाना
  • जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स

निष्कर्ष

स्किन के दाग-धब्बों और झाइयों से राहत पाने के लिए कोई खास तरह का फूड फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि संतुलित और पौष्टिक आहार का नियमित सेवन जरूरी है। इसलिए, आप अपनी स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए डाइट में हेल्दी और पौष्टिक फूड्स को शामिल करें। इसके साथ ही, पर्याप्त नींद, हेल्दी लाइफस्टाइल, सही खानपान और हेल्दी स्किन केयर रूटीन फॉलो करना भी जरूरी है।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या सूरजमुखी के बीज किडनी रोगियों के लिए फायदेमंद है? मानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 22, 2025 16:49 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 22, 2025 16:49 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content