Doctor Verified

अचानक गुदा से खून आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Causes Of Sudden Bleeding From Anus In Hindi: अचानक गुदा से खून आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसके प्रति लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। यह अन्य बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अचानक गुदा से खून आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें


What Causes Sudden Bleeding From Anus In Hindi: गुदा से खून आने पर अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। हालांकि, गुदा से खून आना अपने आपमें कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन, यह किसी अन्य समस्या की ओर इशारा अवश्य करता है। गुदा से खून आने पर कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं। यह कितना गंभीर है, इसका अंदाजा आप गुदा से आ रहे खून का रंग, दर्द आदि लक्षणों से पता लगा सकते हैं। वैसे तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। कई बार कब्ज जैसी समस्याएं भी गुदा से खून आने का कारण होती हैं। लेकिन, इस बीमारी से बचाव करना है, तो इसके मूल कारणों को जानना जरूरी हो जाता है। आर्टिमिस हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर विभाग में सीनियर डॉ. कुलदीप सिंह बता रहे हैं कि किन परिस्थितियों में गुदा से खून आता है और ऐसा होने पर आपको क्या करना चाहिए।

गुदा से खून आने के कारण- What Causes Sudden Bleeding From Anus In Hindi

what causes sudden bleeding from anus 01

1. गुदा से खून आने का कारण है पाइल्स

गुदा से खून बह रहा है, तो यह पाइल्स यानी हेमेराइड्स का लक्षण हो सकता है। इस बीमारी में गुदा या मलाशय के आसपास के नसों में सूजन आ जाती है। इस स्थिति में मल त्याग प्रक्रिया काफी दर्द भरा हो जाता है। यही नहीं, पाइल्स या बवासीर होने की वजह से गुदा के अंदर या बाहरी हिस्से में गांठ सी बन जाती है, जिससे तकलीफ और बढ़ जाती है। यूं, तो यह एक सामान्य बीमारी है, लेकिन काफी कष्टकारी है। इसलिए, गुदा से खून आने पर बवासीर के अन्य लक्षणों पर भी गौर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Anal Fissure: फिशर क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 बड़े कारण और बचाव के उपाय

2. गुदा से खून आने का कारण है एनल फिशर

गुदा से खून आना एनल फिशर या गुदा में दरार होना भी हो सकता है। इसका मतलब है कि गुदा क्षेत्र में छोटी-छोटी दरारें हो जाती हैं। इस तरह की समस्या उन लोगों में अधिक देखी जाती है, जिन्हें लंबे समय से कब्ज या डायरिया की दिक्कत होती है। कई बार प्रेग्नेंसी में भी यह समस्याओं महिला की परेशान करती है। असल में, प्रेग्नेंसी में कब्ज होना एक आम परेशानी होती है, जिससे एनल फिशर हो सकता है। इस स्थिति की अनदेखी करना सही नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि एनल फिशर होने पर गुदा से खून आने लगता है और यह रोजमर्रा के कामकाज में भी बाधा डालता है।

3. गुदा से खून आने का कारण डायवर्टीकुलोसिस

बड़ी आंत की दीवार में छोटे-छोटे थैले बन जाते हैं, जिनके फटने का जोखिम बना रहता है। फटने पर इनसे खून निकलने लगता है। आमतौर पर इस समस्या के होने पर किसी तरह का दर्द नहीं होता है, लेकिन मल त्याग प्रक्रिया के दौरान खून बह सकता है। ख्पान का रंगा गाढ़ा होता है।

4. इंफ्लेमेटरी आंत्र रोग

इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियां, जो बड़ी आंत में सूजन का कारण बनती है। सूजन की वजह से कई बार मल त्याग प्रक्रिया के दौरान खून निकलने लगतार है। इस तरह करी समस्या होने पर अक्सर पेट दर्द, दस्त और वजन कम होना जैसे लक्षण नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें: Anal Fissure: फिशर के कारण मल त्याग में होता है दर्द? जानें इससे बचाव के घरेलू उपाय

5. गुदा से खून आने का कारण है कोलाइटिस

गुदा से खून आने का एक अन्य कारण कोलाइटिस होना भी है। कोलाइटिस आंत या कोलन में सूजन से जुड़ी बीमारी है। कोलाइटिस संक्रमण या कोलन में खून की कमी की वजह से हो सकता है। कोलाइटिस होने पर दस्त, पेट में दर्द और गुदा से खून की समस्या हो जाती है। इस तरह की बीमारी व्यक्ति को काफी ज्यादा पेरशान कर सकती है। कोलाइटिस होने पर व्यक्ति को चाहिए वे जल्द से जल्द अपना इलाज करवाएं।

गुदा से खून आने की समस्या से कैसे निपटें- How To Deal With Sudden Bleeding From Anus In Hindi

  1. अगर अचानक गुदा से खून आने लगे, तो इसे हल्के में न लें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  2. गुदा से खून आने की समस्या दूर करनी है, तो जल्द से जल्द अपनी लाइफस्टाइल में हेल्दी आदतों को अपनाएं।
  3. गुदा से खून आने से छुटकारा पाने के लिए डाइट में फाइबर जैसी चीजें शामिल करें।
  4. गुदा से खून आने की परेशानी को कम करना है, तो पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
  5. गुदा से खून आने की वजह से जलन और दर्द हो, तो ऐसे में आइस पैक से सिंकाई कर सकते हैं। दर्द और खुजली से राहत मिलेगी।
All Image Credit: Freepik

Read Next

विटामिन D की कमी के कारण हड्डियों में दर्द क्यों होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer