इन 3 कारणों से एक ही जगह पर बार-बार निकल आते हैं पिंपल्स, जानें ऐसे जिद्दी पिंपल्स से छुटकारा पाने का तरीका

पिंपल फ्री स्किन पाने के लिए एक बेहतर स्किन केयर  रूटीन ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ अन्य कारण भी हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 3 कारणों से एक ही जगह पर बार-बार निकल आते हैं पिंपल्स, जानें ऐसे जिद्दी पिंपल्स से छुटकारा पाने का तरीका

पिंपल्स हर किसी के लिए एक बड़ी परेशानी है। वहीं लगातार पिंपल्स का आना चेहरे पर एक गहरा दाग छोड़ता है, जो कि आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकती है। साथ ही इस तरह से एक ही जगह पर बार-बार पिंपल्स होना त्वचा के भीतर बहुत गहरी सूजन भी छोड़ता है, जो उसे पिंपल्स स्पॉट बना देती है। पर क्या आपको पता है कि क्यों अक्सर लोगों एक ही जगह पर कई बार पिंपल्स  (Pimple in Same Exact Spot) होते हैं? दरअसल इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ जीवनशैली से जुड़े कारक हैं, तो कुछ  मेडिकल कंडिशन्स। आज हम आपको ऐसे ही  तीने आम कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से अक्सर लोगों को  एक ही जगह पर पिंपल्स हो जाते हैं। साथ ही हम आपको इन जिद्दी पिंपल्स से छुटकारा पाने ( How to get rid of pimples)का भी तरीका बताएंगे।

insideskincaretips

पिंपल्स का एक ही जगह पर बार-बार निकलना और उसका उपचार  (What causes pimples)?

1.हार्मोनल सिस्ट के कारण

अल्सर त्वचा के नीचे बड़े पिंपल्स का कारण बनते हैं। जैसा कि वे भरते हैं, उनमें सूजन हो जाता है और हमें ये बड़े पिंपल्स के रूप में दिखाई देता है। हालांकि, सूजन बढ़ने के बाद, ये खत्म नहीं होती है और ये थैली अभी भी बची हुई रहती है, जो  फिर से सूजन बन सकती है। सबसे खराब चीज ये है कि ये लंबे समय तक रहते हैं और यहां तक कि दाग भी छोड़ सकते हैं। इसके अलावा, एक ही जगह पर निकलने के लिए ये एक स्पॉट बना लेते हैं। ये ज्यादातर हार्मोन के कारण होते हैं और क्योंकि ये एक नियमित दाना की तुलना में बहुत अधिक गहरे होते हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण असंतुलित एण्ड्रोजन स्तर है, जिसे संतुलित करना बहुत जरूरी हो जाता है।ऐसे में आपको अपने होर्मोनल स्तर को ठीक रखने के लिए लगातार योग और एक्सरसाइज की मदद लेनी चाहिए। वहीं खान-पान को सही रखना इसमें कमी ला सकता है।

इसे भी पढ़ें : त्वचा की इन 4 समस्याओं का कारण बनती है आपकी खराब डाइट, जानें खूबसूरत त्वचा के लिए क्या खाना चाहिए?

2.असंतुलित पीरियड्स

असंतुलिय पीरियड्स शरीर में कई सारे बदलावों का कारण बनते हैं। इनके कारण होने वाले पिंपल्स अक्सर जॉलाइन और गाल पर दिखते हैं। वहीं ये हर बार यहीं निकल आते हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले अपने इस असंतुलित पीरियड्स का उपचार करना होगा। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से बात करें और फिर उसे सही ढंग से उपचार करवाएं। वहीं अगर पीरियड्स के आस पास आपको ज्यादा पिंपल्स निकलते हैं तो आपको त्वचा विशेषज्ञों से बात करनी चाहिए।

insidehowtogetpimplefreeskin

3.चेहरे को बार-बार छूना

अगर आपको पूरे दिन किसी न किसी कारण से अपने चेहरे को छूने की आदत है, तो पिंपल्सा का कारण बन सकता है। ऐसे में आपके हाथ के बैक्टीरिया या गंदगी आपके चेहरे तक पहुंच जाते हैं और धीमे-धीमे पिंपल स्पॉट्स तैयार कर लेते हैं। इसलिए अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें। गंदी उंगलियां आपकी त्वचा में बैक्टीरिया और तेल को स्थानांतरित कर सकती हैं, जो एक ही आसपास के क्षेत्र में परेशान करने वाले पिंपल्स पैदा कर सकती हैं। साथ ही, त्वचा को छूने से क्षेत्र में रक्त के प्रवाह को उत्तेजित किया जा सकता है, जिससे सूजन हो सकती है। यह अधिक त्वचा कोशिकाओं और सीबम को उत्तेजित कर सकता है, जिससे रुकावट हो सकती है और इस प्रकार ब्रेकआउट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : नाक पर आए काले धब्बों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ट्राइकोस्टेसिस स्पिनुलोसा डिसऑर्डर का संकेत

इस तरह अगर आप पिंपल्स के बार-बार निकलने से परेशान हैं, तो इन कारणों पर ध्यान दें और उसे ठीक करने की कोशिश करें। वहीं आप एक अच्छी स्किनकेयर रूटीन फॉलो करके भी अपने स्किन को साफ रख सकते हैं। अगर इन सबसे बावजूद भी पिंपल्स नहीं जा रहे, तो रेगुलर प्राणायाम और योग करें। ये आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाएगा और चेहरे की सूजन और पिंपल्स को रोकेगा।

Read more articles on Skin-Care in Hindi

Read Next

Blind Pimple: काफी दर्दनाक हो सकते हैं ब्‍लाइंड पिंपल, जानें क्‍या हैं इसके कारण और इससे निपटने के उपाय

Disclaimer