Doctor Verified

कैश काउंटर से मिली रसीद सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक, जानें इसके नुकसान

आजकल बिल, रसीद, टिकट और कई तरह के पेपर थर्मल पेपर (Thermal Paper) से बने होते हैं। सुपरमार्केट, बैंक, पेट्रोल पंप और मॉल में आपको रसीद लेने के बाद यह पेपर आसानी से मिलता है। यहां जानिए, थर्मल पेपर शरीर के लिए कितनी नुकसानदायक है?
  • SHARE
  • FOLLOW
कैश काउंटर से मिली रसीद सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक, जानें इसके नुकसान


आजकल दुकानों, बैंक, पेट्रोल पंप और सुपरमार्केट में मिलने वाली रसीदें अक्सर थर्मल पेपर की बनी होती हैं, देखने में यह सिर्फ एक साधारण कागज जैसी लगती हैं, लेकिन थर्मल पेपर लगातार छूने या लंबे समय तक हाथ में रखने पर सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। थर्मल पेपर में कई ऐसे केमिकल मौजूद होते हैं, जो छूने या गर्म होने पर पेपर पर प्रिंट बनाते हैं। सुपरमार्केट या पेट्रोल पंप में लगातार बिल संभालने वाले कर्मचारियों को यह खतरनाक केमिकल ज्यादा प्रभावित कर सकता है। आम लोगों के लिए रसीद को छूना रोजमर्रा की आदत है, लेकिन इसका लगातार संपर्क नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इस लेख में नोएडा के इंटरनल मेडिसिन के वरिष्ठ सलाहकार डॉ सैबल चक्रवर्ती (Dr. Saibal Chakravorty,Senior Consultant, Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से जानिए, थर्मल पेपर के क्या नुकसान हैं, यह हमारे शरीर को कैसे प्रभावित करता है और इसे इस्तेमाल करते समय किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए?

पेपर रसीद के नुकसान और सेहत पर असर - What Are The Disadvantages Of Thermal Paper

डॉक्टर सैबल चक्रवर्ती बताते हैं कि थर्मल पेपर पर बिना स्याही के ही छपाई होती है और इसमें मुख्य रूप से बिस्फेनॉल-ए (BPA) या बिस्फेनॉल-एस (BPS) नामक केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। जब यह पेपर गर्म होता है, तब यह केमिकल रसीद पर प्रिंट को उभारता है। हालांकि यह प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक है, लेकिन यह रासायनिक यौगिक मानव शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: परफ्यूम को सीधे स्किन पर क्यों लगाना है खतरनाक? जानें डॉक्टर से

1. हार्मोनल असंतुलन

डॉक्टर सैबल चक्रवर्ती बताते हैं कि BPA एस्ट्रोजन हार्मोन जैसी एक्टिविटीज को प्रभावित कर सकता है। लगातार इसके संपर्क में आने से पुरुषों और महिलाओं दोनों में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। महिलाओं में पीरियड्स में अनियमितता और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल प्रभावित हो सकता है।

2. एलर्जी संबंधी समस्या

थर्मल पेपर को छूने से स्किन एलर्जी, खुजली या दाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में यह संपर्क डर्मेटाइटिस का कारण बन सकता है। बार-बार रसीद संभालने वाले पेशेवर लोग ग्लव्स पहनकर इसका जोखिम कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खराब स्किन केयर ही नहीं, ये 6 समस्याएं भी हो सकते हैं स्किन एलर्जी और रैशेज होने का कारण

Printed Slips side effects

3. प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों पर असर

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए BPA का लगातार संपर्क जोखिम बढ़ा सकता है, क्योंकि यह भ्रूण के विकास और हार्मोनल संतुलन को प्रभावित कर सकता है। छोटे बच्चों में भी इसके संपर्क से स्वास्थ्य पर असर देखने को मिला है।

4. दिल और किडनी पर प्रभाव

BPA युक्त केमिकल्स लंबे समय तक शरीर में जमा होकर दिल और किडनी के फंक्शन को प्रभावित कर सकते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और किडनी संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

बचाव के उपाय

रसीद को हाथ में लंबे समय तक न रखें और सिर्फ जरूरत होने पर ही थर्मल रसीद लें और तुरंत सुरक्षित जगह पर रख दें। इसके अलावा रसीद छूने के बाद हाथ धोना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें कि बच्चों को थर्मल पेपर पकड़ने या खेलने न दें और जहां संभव हो, ई-बिल बिल लेना सुरक्षित रहता है।

निष्कर्ष

भले ही थर्मल पेपर रसीदें हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटी और असहज लगती हों, लेकिन इसके BPA और BPS यौगिक स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इसलिए डिजिटल बिलिंग अपनाना और हाथ धोने जैसी सावधानियां अपनाना जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या मौसम बदलने से होता है न्यूमोनिया? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 08, 2025 17:18 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS