एक ओर हम जहां सुनते हैं कि लोग अपने बढ़ते हुए वजन परेशान हैं। वहीं, एक तादात ऐसे लोगों की भी है जो अपन घटते वजन और दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं। ऐसे लोग खुद को हेल्दी बनाने में ना जाने क्या क्या नहीं करते हैं। बावजूद इसके ऐसे लोगों का वजन टस से मस नहीं होता है। कई लोग समझते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज या जिम ही काफी है। जबकि ऐसा नहीं है। वजन बढ़ाने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कई तो इन आहारों को जंक फूड या फास्ट फूड समझ इनका सेवन कर लेते हैं। ये खाद्य-पदार्थ भले ही आपको वजन बढ़ा दें लेकिन ये आहार आपके स्वास्थ्य के लिहाज से काफी नुकसानदेह हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स बता रहे हैं जिनके सेवन से आप एक संतुलित वजन पा सकते हैं।
साबुत अनाज
वजन बढ़ाने के लिए साबुत अनाज का सेवन कीजिए, साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साबुत अनाज जैसे - गेहूं, ज्वार बाजरा, मकई, जौ, ओट, कट्टू, पास्ता आदि का सेवन कीजिए। साबुत अनाज में पिसे हुए अनाज की तुलना में ज्यादा कैलोरी और विटामिन होता है। साबुत अनाज को दूध के साथ भी लिया जा सकता है। यह कई बीमारियों से भी बचाता है।
इसे भी पढ़ें : इन 3 कारणों से रात में भी करें वर्कआउट
बादाम
बादाम खाने से तंत्रिकाओं का विकास होता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हर रोज बादाम खाएं तो शारीरिक कार्यों और तंत्रिकाओं में स्थिरता आयेगी और वजन बढ़ेगा।
मूंगफली
मूंगफली स्वस्थ आहार का बेहतर विकल्प है। इसमें ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। लडके मूंगफली को हर प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। लंच और डिनर के बाद भी मूंगफली खाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पेट तो नही भरता लेकिन शरीर को ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा मिलती है।
इसे भी पढ़ें : जिम करने के बाद जरूर खाएं ये 5 चीजें
अखरोट
वजन बढ़ाने के लिए अखरोट अच्छा प्राकृतिक सप्लीमेंट है। अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। नियमित रूप से यदि 20 ग्राम अखरोट खाया जाये तो वजन तेजी से बढ़ता है।
नारियल का दूध
यह आहार तेलों का भरपूर स्रोत होता है। नारियल का दूध भोजन के लिए अच्छा तथा स्वादिष्ट जायके के लिए जाना जाता है। नारियल के दूध में भोजन पकाकर खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी।
अंडा
अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन और प्रोटीन होता है। इसे खाने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। अंडे का प्रयोग ब्रेकफास्ट में दूध और जूस के साथ किया जा सकता है। इसके अलाव अंडे को काटकर सैंडविच और बर्गर में डालकर खाइये, इससे वजन आसानी से बढ़ेगा।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Weight Gain