
महिलाओं और पुरुषों के शरीर की संचरना के साथ-साथ वजन घटने की प्रक्रिया भी अलग होती है। आइए जानते हैं कैसे?
मोटापा आज के समय में सबसे बड़ी समस्या हो चुकी है। ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। मोटापा लोगों के शरीर की खूबसूरती को घटाता है। इस वजह से लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करने की कोशिश करते हैं। इनमें से कुछ लोग अपने शरीर के कोई विशेष हिस्से का ही वजन कम करना चाहते हैं। लेकिन सच यह है कि शरीर के किसी विशेष हिस्से का वजन कम करना सरल नहीं होता है। वजन को कम करने की प्रक्रिया जटिल होती है। शरीर के किसी विशेष हिस्से का वजन घटाना हमारे हाथ में नहीं होता है। जांघ, कमर और पेट की चर्बी सबसे ज्यादा बढ़ती है। ऐसे में इन हिस्सों पर वजन को नियंत्रित रखना भी मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं शरीर के किस हिस्से की सबसे पहले चर्बी घटती है-
कहां कम होती है सबसे पहले चर्बी
पुरुषों और महिलाओं के शरीर की संरचना काफी अलग होती है। इसी तरह उनके शरीर के वजन घटने की प्रक्रिया भी अलग होती है। इतना ही नहीं दोनों के शरीर का वजन बढ़ने का कारण भी अलग-अलग होता है। पुरुषों के पेट के आसपास काफी चर्बी होती है। वहीं, महिलाओं के शरीर में अधिक चर्बी जांघ और कूल्हों के आसपास होती है, जिसे लेकर वे काफी परेशान रहती हैं।
एक्सपर्ट की मानें तो पेट और जांघ की चर्बी को एक्सरसाइज और सही डाइट की मदद से सबसे जल्दी घटाया जा सकता है। शरीर के इन दोनों हिस्सों की चर्बी पहले घटती है, उसके बाद अन्य हिस्से पर असर होता है।
पुरुष और महिलाओं में वजन घटने की प्रक्रिया
महिलाओं के शरीर के निचले हिस्से, जांघ, नितंब और कूल्हों जैसे हिस्सों पर सबसे अधिक चर्बी रहती है और इन्हीं हिस्सों की चर्बी सबसे पहले घटती है। वहीं पुरुषों के पेट पर चर्बी ज्यादा होती है और इसी हिस्से की चर्बी जल्दी घटकी है। महिलाओं और पुरुषों के शरीर में यही सबसे मुख्य अंतर होती है, लेकिन बता दें कि यह प्रक्रिया सबके ऊपर समान रूप से कार्य नहीं करता है। कभी-कभी अनुवांशिक और हमारी जीवनशैली भी वजन घटने और बढ़ने की प्रक्रिया पर असर डालती है।
इसे भी पढ़ें: दिनभर में कितनी कैलोरीज ले रहे हैं आप? इस तरह करें काउंट ताकि वजन घटाने और फिट रहने में न आए कोई परेशानी
वजन घटाने के लिए जब आप एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करते हैं, तो उस दौरान आप शरीर के उस हिस्से में फर्क देख सकते हैं, जहां सबसे अधिक फैट होता है। क्योंकि हमारा शरीर अधिक वसा वाले हिस्से को कैलोरी के रूप में सबसे पहले खर्च करती है।
किस तरह प्रभावी ढंग से घटाएं वजन
वजन घटाने का सबसे प्रभावी तरीका डाइट के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करना होता है। इन दोनों तरीकों से शरीर पर जमा चर्बी तेजी से घटती है। हमारे शरीर का वजन धीरे-धीरे घटता है, ऐसे में किसी एक हिस्से का वजन ना घटने पर स्ट्रेस ना लें।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पिएं ये 5 डिटॉक्स वॉटर, पेट की थुलथुली चर्बी होगी गायब
वजन घटाने के दौरान भरपूर रूप से पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। इस दौरान कैलोरी की मात्रा सीमित कर देती है। इसके साथ ही अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना भी जरूरी होती है।
Read More Articles on Weight Management in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।