बालों पर इन 4 तरीकों से लगाएं अंगूर का रस, सिल्की-सॉफ्ट और मजबूत बनेंगे बाल

Ways To Use Grapes juice On Hair: बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए अंगूर के रस को आसानी से बालों में लगाया जा सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर इन 4 तरीकों से लगाएं अंगूर का रस, सिल्की-सॉफ्ट और मजबूत बनेंगे बाल


Ways To Use Grapes juice On Hair: लंबे, घने और मजबूत बाल अधिकतर लोगों को काफी पसंद होते हैं। लेकिन पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कई बार बाल खराब होने लगते हैं। कई लोग बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरु कर देते हैं। इन प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल से कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं मिलता है और इनके ज्यादा इस्तेमाल से बालों को नुकसान भी हो सकता हैं। ऐसे में बालों को सिल्की और मजबूत बनाने के लिए कुछ घर में मौजूद अंगूर के रस को बालों में लगाया जा सकता हैं। अंगूर का रस नैचुरल होने के साथ इसे बालों में लगाने से बाल मजबूत होने के साथ तेजी से बढ़ना भी शुरु हो जाएंगे। अंगूर के रस में मौजूद विटामिन ई बालों की ग्रोथ को बढ़ाता हैं और मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं बालों में अंगूर का रस कैसे लगाएं।

अंगूर का रस और दही

अंगूर के रस और दही को बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होने के साथ बाल सिल्की भी बनेंगे। अंगूर का रस और दही को बालों में लगाने के लिए 3 से 4 चम्मच अंगूर का रस और 2 चम्मच दही लेकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से बालों में अंगूर का रस लगाने से बाल सिल्की बनेंगे।

अंगूर का रस और बेसन

बेसन स्कैल्प को डीप क्लीन में मदद करता है। अंगूर के रस और बेसन को लगाने के लिए 5 चम्मच अंगूर का रस और 1 चम्मच बेसन लेकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों में 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। बेसन और अंगूर रस बालों में लगाने से बाल मजबूत बनेंगे और तेजी से बढ़ेंगे।

अंगूर का रस और चाय पत्ती का पानी

अंगूर का रस और चाय पत्ती का पानी के पानी से भी बालों की समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए 3 चम्मच अंगूर का रस और 2 चम्मच चाय पत्ती का पानी लेकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों में 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह के अंगूर का रस लगाने से बाल चमकदार बनेंगे।

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरीकों से करें स्कैल्प की सफाई, निकल जाएगी सारी धूल-मिट्टी और गंदग

अंगूर और संतरे का रस

अंगूर और संतरे का रस बालों के लिए बहुत हेल्दी होता है। इन दोनों का इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच अंगूर का रस और 2 चम्मच संतरे का रस लेकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों में 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से बालों में अंगूर का रस लगाने से बाल तेजी से बढ़ेंगे और मजबूत भी होगे।

अंगूर का रस बालों में लगाने से कई तरह की समस्याएं आसानी से दूर होगी। लेकिन ध्यान रखें अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो लगाने से पहले ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

दही में ये 4 चीजें मिलाकर बनाएं बेहतरीन हेयर मास्क, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version