निश्चित रूप से हम सभी के लिए कोरोना वायरस से लड़ना काफी परेशानी का सबब बना हुआ है। यही वजह है कि इस घातक वायरस से निपटने के लिए दुनिया के कई देश सामूहिक रूप से लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से हम सभी को मजबूरन घर में कैद होना पड़ रहा है, जो कि सबके लिए मुश्किल हो रहा है। लेकिन अगर आप एक विवाहित महिला हैं, जो ससुराल में हैं, तो आपको इससे लड़ने के साथ एक व्यक्तिगत लड़ाई भी लड़नी है। जी हां, क्योंकि शायद आपको अपने ससुराल वालों के साथ लगातार हो रही बहस, ताने और संघर्ष के साथ इस लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा हो। ऐसा इसलिए क्योंकि दिनभर एक साथ रहना, जगह की कमी और आपकी अन्य चाजें इस लॉकडाउन को मुश्किल बना सकती हैं।
हालांकि आप आपके साथ रहने वाले ससुराल के लोगों के साथ खराब रिश्तों और लड़ाईयों को कम करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आप इस स्थिति से अधिक समझदारी से निपटने को कोशिश करें।
1. स्वीकार करना सीखें
लॉकडाउन के दौरान आप पर बार-बार लगने वाली रोक-टोक और हर वक्त ससुराल वालों का आपके साथ रहना, यह आपको प्रेशर कुकर के अंदर रहने जैसा महसूस हो सकता है। इससे आप दिखावा या फॉरमैलिटीज निभाने लगते हैं और यह एक विरोधी व्यवहार का कारण बनता है। इसकी वजह से जैसे-जैसे दिन बीतते जाएंगे और आने वाले हफ्तों में आपकी फ्रस्टेशन बढ़ती जाएगी।
इसलिए आपके लिए यह जानना और स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि इससे निपटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और आप इस समस्या का सामना करने वाले एकमात्र नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें: लॉक-डाउन के कारण घर में बंद हैं और पार्टनर से हो रही हैं लड़ाईयां, तो इन 5 आसान तरीकों से सुधारें अपना रिश्ता
2. लंबे समय के बारे में सोचें
हमेशा आने वाले समय को देखें इस तथ्य से कोई इंकार नहीं करता है कि यह एक मुश्किल स्थिति है। इसलिए आप यह सोचें कि व्यक्तिगत समस्याओं से बड़ा इस समय कोरोना वायरस से निपटना है। यह न केवल अपने स्वास्थ्य और भलाई के लिए, बल्कि उन लोगों के लिए भी जरूरी है जिनकी आप परवाह करते हैं।
3. उनकी भावनाओं को भी समझें
जैसे आप लॉकडाउन में फंसे और निराश महसूस कर रहे हैं, वैसे ही आपके ससुराल में आपके सास-ससुर या परिवार के बुजुर्ग इस महामारी की वजह से चिंतित है। इसलिए, आपके प्रति उनकी प्रतिक्रिया आपके साथ उनकी चिंता से अधिक हो सकती है। यह समय उनकी अतिरिक्त देखभाल करने का है, न कि लड़ने या नाराज होने का।
4. अपने ससुराल वालों अच्छे रिश्ते बनाएं
इस समय का उपयोग उन चीजों की खोज के लिए करें, जो आपके ससुराल वालों के साथ आपके रिश्ते को मजबूत करे। आप उनके कुछ शौक और रुचियों का पता लगाकर कुछ करने की कोशिश करें। आप उनके लिए कोई उपन्यास या पुस्तक पढ़ने के साथ कुछ अच्छी फिल्में देखें। इसके अलावा, अपनी और उनकी पसंद के खाने का कॉम्बीनेशन तैयार करें। याद रखें, यह समय कभी वापस नहीं आएगा और इसलिए आप पर निर्भर करता है कि आप इसमें अच्छी यादें बनाते हैं या बुरी।
इसे भी पढ़ें: क्वारंटाइन में कर रहे हैं अपने पार्टनर को मिस? ये 3 टिप्स कर सकती हैं आपकी मदद
5. उनके साथ बात करें
यदि आप अपने ससुराल वालों के साथ एक खुला रिश्ता बनाना चाहते हैं, तो आपको उनके साथ विनम्रता से बाचीत करनी होगी। उन्हें समझने की कोशिश करें, फिर वह भी आपको समझेंगे, उन्हें बताएं कि आपका व्यवहार कैसा है या उनका व्यवहार आपके मानसिक स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है। यदि आप ऐसा करने में असहज हैं, तो अपने पति से बात करने से आप हल्का और बेहतर महसूस कर सकते हैं।
Read More Article On Relationship In Hindi