Expert

सर्दियों की डाइट में इन 4 तरीकों से करें प्रोटीन को शामिल, मिलेगी ताकत

Ways To Add Protein To Diet In Winter: सर्दियों में प्रोटीन के सेवन से मौसमी बीमारियों से बचाव होने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों की डाइट में इन 4 तरीकों से करें प्रोटीन को शामिल, मिलेगी ताकत


Ways To Add Protein To Diet In Winter: सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण मौसमी संक्रमण लगने का खतरा बढ़ता है और शरीर भी कमजोर होता है। ऐसे में सर्दियों में शरीर को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए डाइट में प्रोटीन को अवश्य शामिल करें। प्रोटीन के सेवन से संक्रमण, श्वसन और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है, जो बीमारियों को दूर रखने में मदद करता हैं। सर्दी में प्रोटीन के सेवन से शरीर गर्म रहता है और पेट लंबे समय तक भरा भी रहता है। साथ ही प्रोटीन के सेवन से शरीर मजबूत रहने के साथ शरीर को लचीला बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों की डाइट में प्रोटीन को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता हैं। इन तरीकों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

1. सूप

सर्दियों में गर्म-गर्म सूप पीना सभी को पसंद होता है। सूप शरीर को गर्माहट देने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करता है। अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो सूप पीना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सूप बनाने के लिए हरी सब्जियां जैसे बींस, मशरूम और ब्रोकली का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। साथ ही वेज के साथ चिकन सूप भी बनाया जा सकता है।

2. क्विनोआ सलाद

प्रोटीन से भरपूर क्विनोआ सलाद सर्दियों में शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। क्विनोआ में अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ कई बीमारियों से बचाव करते हैं। क्विनोआ सलाद में अपनी मनपसंद सब्जियों के साथ ड्राईफ्रूट्स को मिलाकर सलाद तैयार करें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस जरूर डालें।

salad

3. दही

दही न केवल प्रोटीन से भरपूर है बल्कि इसमें प्रोबायोटिक्स भी पाया जाता है, जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता हैं। सर्दियों में दही के साथ इसमें फलों, मेवों और शहद को मिलाया जा सकता हैं। इसको नाश्ते में खाने के साथ स्नैक्स में भी आसानी से खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- खाली पेट कद्दू के बीज का पानी पीने से दूर होती हैं कई परेशानियां, जाने सेवन का तरीका

4. अंडा

सर्दियों में शरीर को हेल्दी रखने और प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडा खाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इसे नाश्ते में आसानी से खा सकते हैं। अंडे को उबालकर, ऑमलेट या फिर इसमें मशरूम और ब्रोकली जैसी सब्जियों को मिलाकर खाने से इसकी पौष्टिकता बढ़ती हैं।

सर्दियों की डाइट में प्रोटीन को इन तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

बलगम वाली खांसी में क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 5 फूड्स, जो बलगम ढीला करने में करेंगे मदद

Disclaimer