
अखरोट एक प्रकार का ड्राय फ्रूट है, इसमें ओमेगा 3 मौजूद होता है। ज्यादातर लोग इसका सेवन स्नैक्स के रूप में करते हैं। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अखरोट खाना पुरुषों के लिए बेहद लाभदायक होता है। पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने से लेकर गंजेपन की समस्या को दूर करने तक अखरोट मददगार होता है। अखरोट को आप कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक अखरोट की एक तय मात्रा का सेवन ही आपको करना चाहिए नहीं तो पेट में दर्द या अन्य समस्या हो सकती है। इस लेख में हम पुरुषों के लिए अखरोट खाने के फायदे जानेंगे और अखरोट को खाने के सही तरीके पर बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
अखरोट में कौनसे पोषक तत्व होते हैं?
अखरोट में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो अखरोट में प्रोटीन, कॉर्ब्स, फाइबर, फैट, फोलिक एसिड पाया जाता है। अखरोट में फास्फोरस की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है। अखरोट में बी6 विटामिन मौजूद होता है, इससे इम्यूनिटी पॉवर बढ़ती है और आप एनीमिया से बच सकते हैं। अखरोट में मैग्निशियम भी पाया जाता है और इसके अलावा विटामिन ई की भी अच्छी मात्रा होती है जिससे पुरुषों में गंजेपन के लक्षण से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में गन्ने का जूस पीने के फायदे: गर्भवती महिलाएं पिएं गन्ने का जूस तो सेहत को मिलेंगे ये 6 लाभ
पुरुषों के लिए अखरोट के फायदे (Benefits of walnut for men)
1. अखरोट का सेवन करने से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
2. पुरुषों में गंजेपन का इलाज है अखरोट का सेवन, इसका सेवन करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
3. पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता अच्छी करने के लिए भी अखरोट का सेवन फायदेमंद होता है।
4. अखरोट का सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है, जिन पुरुषों को बेबी प्लानिंग में परेशानी होती है उन्हें अखरोट का सेवन करना चाहिए।
5. अखरोट का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है, इससे कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है।
6. पुरुषों में हार्ट डिसीज का खतरा ज्यादा होता है जिसे दूर करने लिए आप अखरोट का सेवन करें तो फायदेमंद होगा।
अखरोट का सेवन कैसे करें? (How to include walnut in diet)
- आप अखरोट को ब्रेकफास्ट में या स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। अखरोट खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उसे रात में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर अखरोट का सेवन करें। इस तरह आपको अखरोट खाने का पूरा फायदा मिलेगा।
- आप चाहें तो ड्रिंक बनाकर भी उसमें अखरोट एड कर सकते हैं। आप अखरोट की स्मूदी या शेक बनाकर पी सकते हैं या जूस में अखरोट को शामिल कर सकते हैं।
- आप 2 से 4 अखरोट को रात के समय भिगोकर रख दें और सुबह होने पर उनका सेवन करें, इसी तरह आप सुबह ओट्स में मिलाकर भी अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
- कई लोग अखरोट को भूनकर उसे रोस्ट करके भी स्नैक्स के तौर पर खाते हैं या आप सलाद के तौर पर भी अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या रात में पी सकते हैं बेल का जूस? जानें क्या है एक्सपर्ट की सलाह
अखरोट खाने के नुकसान (Side effects of walnut in hindi)
वैसे तो अखरोट खाना हर तरीके से फायदेमंद ही होता है पर इसके कुछ बुरे प्रभाव भी हो सकते हैं इसलिए सही मात्रा में खाना जरूरी है, अगर आप अखरोट का ज्यादा सेवन कर लेंगे तो आपको पेट में दर्द हो सकता है। कई लोगों को अखरोट से एलर्जी होती है, अगर आपको खुजली, चकत्ते, एक्जिमा आदि लक्षण नजर आते हैं तो आपको अखरोट का सेवन अवॉइड करना चाहिए।
इन सब क्वॉलिटी के आधार पर आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह पर अखरोट का सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version